जब करिश्मा कपूर की सास ने मारा था उन्हें थप्पड़, दर्द भरा था संजय कपूर के साथ उनका रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। 90 के दशक में अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली करिश्मा ने फ़िल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। वैसे तो करिश्मा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा है लेकिन अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) के साथ उनके रिश्ते की चर्चा काफी दिनो तक लोगों के बीच थी। खबरों की माने तो करिश्मा और अभिषेक के बीच बेहद प्यार था और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। मगर निजी कारणों के कारण दोनों का ये रिश्ता टूट गया था। जिसके बाद साल 2003 में 29 सिंतबर को करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी कर ली थी।

whatsapp-group

Karishma kapoor

शादी के 11 साल बाद हुआ था करिश्मा कपूर का तलाक :-

यूं तो कपूर खानदान ने अपनी बेटी की शादी बेहद धूमधाम से की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों व बड़े बिजनेसमैन ने शिरकत की थी। वही एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही करिश्मा और संजय के बीच अनबन की खबरें लोगों के सामने आने लगी थी। बतादें कि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नही पाया और साल 2016 में अपनी शादी के 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद संजय और करिश्मा दोनों की ही तरफ से एक दूसरे पर कई इल्जाम लगाए गए।

Karishma kapoor

whatsapp

संजय कपूर पर लगाये थे एक्ट्रेस ने कई आरोप :-

करिश्मा कपूर ने ये आरोप लगाया था कि संजय कपूर उनके साथ गलत व्यवहार करते थे और उनका शोषण किया जाता था। इतना ही नही एक्ट्रेस ने संजय के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया था। सिर्फ संजय कपूर ही नही बल्कि करिश्मा ने अपनी सास पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि एक बार जब उनकी सास ने उन्हें एक ड्रेस गिफ्ट की थी तो प्रेग्रेंट होने की वजह से वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं आई थी। जिसके बाद संजय ने अपनी मां से एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने को कहा था। इतना ही नही करिश्मा ने संजय पर इसके अलावा भी कई संगीन आरोप लगाए थे। उनका ये भी कहना था कि उनके पति उनकी हर हरकत पर नजर रखते थे।

Karishma kapoor

कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम :-

मालूम हो कि साल 1974 में कपूर खानदान में जन्मी करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फ़िल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साल 1992 में आई जिगर, अनाड़ी (1993), राजा बाबू और सुहाग (1994), गोपी किशन (1994), कुली नं वन (1995), राजा हिंदूस्तानी, दिल तो पागल है, हम साथ साथ है समेत कई सुपरहिट फिल्मो में काम कर अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। यही वजह थी कि वह उस दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थी।