KL Rahul And Athiya Shetty: करोड़ों के इस बंगले से करेंगे सुनील अपनी लाड़ली आथिया शेट्टी की शादी, धोनी-कोहली होंगे बाराती

KL Rahul And Athiya Shetty Marriage: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लाडली आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज केएल राहुल संग शादी के बंधन में बनने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई है। बता दें ये शादी बेहद आलीशान तरीके से होगी। इसके फंक्शन खंडाला में 3 दिन तक चलेंगे। सुनील शेट्टी अपनी बेटी और केएल राहुल की शादी (Athiya Shetty And KL Rahul Wedding) को 23 जनवरी को अपने खंडाला वाले बंगले से करेंगे।

whatsapp-group

करोड़ों में है सुनील शेट्टी के इस बंगले की कीमत

सुनील शेट्टी का यह बंगला बेहद खूबसूरत और आलीशान है। इसे बनाने में सुनील शेट्टी ने कई करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बंगले की खूबसूरती इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसमें कॉरिडोर में लगे शो पीस से लेकर लिविंग स्पेस में बड़े-बड़े सोफे के साथ लगे खूबसूरत लैंपशेड हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इस आलीशान घर के बाहर से लेकर अंदर तक का नजारा बेहद खूबसूरत और आलीशान है। इस घर को बनाते हुए सुनील शेट्टी ने हरियाली का भी भरपूर ख्याल रखा है, जो इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाता है।

KL Rahul And Athiya Shetty

whatsapp

आथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी के फंक्शन

साल 2023 में बॉलीवुड के वेडिंग सीजन में पहली शादी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की ही हो रही है। 23 जनवरी को यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी की सभी रस्में और फंक्शन की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी परिवार की ओर से शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। इन दिनों में इस शादी की हल्दी, मेहंदी और संगीत से लेकर सात फेरों तक की सभी रस्में होंगी।

KL Rahul And Athiya Shetty

कौन-कौन है आथिया और केएल राहुल की गेस्ट लिस्ट में शामिल

आथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार वालों के अलावा इस शादी में और भी कई लोगों को इनविटेशन भेजा गया है। गेस्ट की बात करें तो बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज इस शादी में शामिल हो सकते हैं। कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अक्षय कुमार जैसे कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है।