जब इन एक्ट्रेसेस के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे अजय देवगन, काजोल ने निकल दिया था घर से

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की जोड़ी पावर कपल में गिनी जाती हैं। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वही लोगों को भी इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद आती है। आपको बतादें कि साल 1999 में शादी के बंधन में बंधने वाले अजय और काजोल की पहली मुलाकात एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। शुरुवात में ये दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नही करते थे।

whatsapp-group

एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नही करते थे अजय देवगन और काजोल :-

Ajay devgan and Kajol

मगर बीतते समय के साथ दोनों के बीच प्यार की शुरुवात हुई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। अपने एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने ये बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान उन्हें काजोल बिल्कुल पसंद नही आई थीं। इतना ही नही अजय उनसे दुबारा मिलना भी नही चाहते थे। मगर वो कहते है ना कि जो होना होता है वो हो के ही रहता है। फिर अजय और काजोल की जिंदगी में वो वक़्त आया जब दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया और सात फेरे में बंध गए।

Ajay devgan and kajol

whatsapp

यूं तो काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिने जाते हैं। लेकिन आपको बतादें कि अजय का नाम काजोल के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। सिर्फ यही नही अजय (Ajay Devgan affairs) का प्यार इस कदर परवान पर था कि वह काजोल को छोड़कर उनसे शादी भी करने वाले थे। मगर ऐसा हो नही पाया। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताते हैं जिनके साथ अजय देवगन का अफेयर रह चुका है।

रवीना टंडन :-

Ajay devgan and raveena tandon

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) का है जिनके साथ एक वक्त पर अजय देवगन रिश्ते में थे। आपको बतादें कि फ़िल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान अजग और रवीना एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। वही दोनों के डेटिंग की खबरें भी इंडस्ट्री में आम हो गईं थी। लेकिन एक तरफ जहां अजय देवगन ने रवीना के संग अपने रिश्ते की बात से साफ इंकार कर दिया था तो वही दूसरी तरफ रवीना ने अजय संग अपने रिश्ते को कबुल किया था।

करिश्मा कपूर :-

Karishma kapoor and ajay devgan

अजय देवगन का नाम बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वाली करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) से भी जुड़ चुका है। आपको बतादें कि अजय और करिश्मा के बीच का प्यार इतना गहरा था कि दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। मगर इसी बीच अजय की लाइफ में काजोल की एंट्री हुई और फिर सब बदल गया। उसके बाद ना तो कभी करिश्मा ने पीछे मुड़कर देखा और ना ही अजय देवगन उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।

कंगना रनौत :-

Kangana ranaut and ajay devgan

इस लिस्ट में आखिरी नाम पंगा गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का है जिनके साथ अजय देवगन के अफेयर की खबरों ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खबरों की माने तो फ़िल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ की शूटिंग के दौरान अजय और कंगना के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं। मगर जैसे ही ये बात काजोल के कानों में पड़ी उन्होंने अजय को घर से जाने की धमकी दे दी थी। जिसके बाद अजय ने कंगना रनौत से दूरी बना ली थी।