भारत में नाम कमाने के वावजूद भारतीय नही हैं ये बॉलीवुड सितारें, आलिया से अक्षय तक है शामिल

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारें यूं तो किसी पहचान के मोहताज नही है। उनका नाम देश के बच्चे-बच्चे को याद रहता है। लेकिन देश में वोट डालने या बाकी सरकारी काम के लिए पहचान पत्र की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे फ़िल्म इंडस्ट्री के उन सितारों की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है और इनमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।

whatsapp-group

दीपिका पादुकोण :-

Deepika padukone

फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज फ़िल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि वह भारत देश की नागरिक नही हैं और ना हो वह यहां वोट डाल सकती हैं। आपको बतादें कि दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था और अपने जन्म के लगभग एक साल बाद वह अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन उनके पास डेनमार्क की ही नागरिकता और वही का पासपोर्ट है।

कटरीना कैफ :-

Katrina kaif

whatsapp

हाल ही में विक्की कौशल संग अपने शादी को लेकर सुर्खियों में आई बॉलीवुड की सुपरस्टार कटरीना कैफ भी भारत की नागरिक नही हैं। उनका जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था और बाद में वह अपनी माँ और भाई-बहनों के साथ हवाई में शिफ्ट हो गई थीं।

Katrina kaif

इसी कारण उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। भले ही कटरीना का जन्म विदेश में हुआ हो मगर वह दिल से बिल्कुल देशी है और इस बात की गवाह है उनकी शादी जो उन्होंने बीते 9 दिसंबर को पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट, बरवाड़ा में की है।

जैकलीन फर्नांडिस :-

Jacqueline fernandis

साल 1985 में 11 अगस्त को मनामा (बहरीन) में जन्मी जैकलीन फर्नांडिस भी भारत देश की नागरिक नही हैं। साल 2006 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं जैकलीन के पास श्रीलंका की नागरिकता है। वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।

नरगिस फाखरी :-

Nargis fakri

महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुवात करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के पास भी भारत की नागरिकता नही है। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और इसी कारण उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और वही की नागरिकता है।

सनी लियोनी :-

Sunny leone

सर्निया (ओंटारियो, कनाडा) के एक सिख परिवार में जन्मी सनी लियोनी का असली नाम भले ही करनजीत कौर वोहरा है। मगर वह भारत देश की नागरिक नही हैं और ना ही उनके पास यहां वोट डालने का हक है।

आलिया भट्ट :-

Alia bhatt

आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। जी हां, दरअसल आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी कारण आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वही की नागरिकता है।

अक्षय कुमार :-

Akshay kumar

बॉलीवुड में खिलाडी कुमार नाम से मशहूर अक्षय कुमार का असली नाम ‘राजीव हरीओम भटिया’ है और उनके पास कनाडा की नागरिकता और वही का पासपोर्ट है। हालांकि आपको बतादें कि अक्षय कुमार को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। ऐसे में वह भारत की वोटिंग से लिस्ट गायब है।