बेहद कम पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस, कई कॉलेज का भी नही देखा मुंह

हमारे बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले खूब पढ़ाई की और फिर जाकर मॉडल या एक्टर बने। लेकिन आज हम आपको फ़िल्म इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ कम पढ़ी लिखी हैं बल्कि उन्होंने कभी कॉलेज का मुंह (Actresses who are least educated) तक नही देखा। लेकिन इसके बावजूद आज वह इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

whatsapp-group

Alia bhatt

आलिया भट्ट :-

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उस अदाकारा का है जिन्होंने बेहद कम समय में ना सिर्फ सफलता की उच्चाइयों को छुवा है, बल्कि आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शुमार है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जिन्होंने करण जौहर (Karan Johar) की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबके दिलों पर राज करने वाली आलिया केवल 12वीं पास हैं और उन्होंने आजतक कॉलेज का मुंह नही देखा।

Sonam kapoor

whatsapp

सोनम कपूर :-

बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी केवल 12वीं पास है। आपको बतादें कि मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12वीं पास करने के बाद सोनम ने ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन उन्होंने अपनी ये पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और फिल्मों की दुनिया में आ गई थीं। अपने एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा था, ‘मैंने 12वीं की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और अभिनेत्री बन गई, क्योंकि मैं चार साल तक इंतजार नहीं कर सकती थी।’

Kangana ranaut

कंगना रनौत :-

अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी बेहद कम पढ़ी-लिखी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंगना 12वीं पास भी नही हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़ दी थी।

Ananya pandey

अनन्या पांडे :-

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी इस लिस्ट में शुमार हैं। भले ही अनन्या आज के समय की एक उभरता सितारा हो। मगर आपको बतादें कि वह केवल 12वीं पास हैं और इसके बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान एक्टिंग की ओर लगा दिया था।

Rakhi sawant

राखी सावंत :-

इस लिस्ट में आखिरी नाम कॉन्ट्रोवर्सी की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का है जिन्होंने केवल कॉलेज तक कि पढ़ाई की है। मगर मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ने के दौरान राखी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया था वो आज तक पता नही चल पाया।