इन पांच लोग जिनके साथ चला आलिया भट्ट का चक्कर, जाने कौन था एक्ट्रेस का पहला बॉयफ्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी का दिल जीता है और यही कारण है कि आज उनकी हर कोई तारीफ करता है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड सितारा। आलिया ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और सफलता की उच्चाइयो को छुवा है। हालांकि अपने अभिनय के अलावा आलिया अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। बतादें कि इन दिनों आलिया भट्ट का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ रहा है।

whatsapp-group

Alia bhatt and ranbir kapoor

भले ही अबतक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर घोषणा ना की हो। मगर दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं और खबरों की माने तो दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। इतना ही नही दोनों की फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

Ranbir kapoor and alia bhatt

whatsapp

रिपोर्ट्स की माने तो आलिया और रणबीर के बीच की नजदीकियां इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी। वैसे ये पहला मौका नही है जब आलिया भट्ट का नाम किसी से जुड़ा हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम है।

अली दादरकर :-

Ali dadarkar and alia bhatt

यूं तो आलिया भट्ट और अली दादरकर बचपन के दोस्त हैं। लेकिन अगर रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले आलिया भट्ट अली दादरकर के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन फिल्मों में आने के बाद दोनों के बीच समस्याएं बढ़ गईं थीं जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा :-

Siddharth malhotra and alia bhatt

करण जौहर की फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट के साथ-साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वही खबरों के मुताबिक इस फ़िल्म के बाद आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के दौरान दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थीं।

कविन मित्तल :-

Alia bhatt and kavin mittal

सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद आलिया भट्ट का नाम कविन मित्तल के साथ जुड़ा था। दोनों की नजदीकियां की कई खबरें मीडिया के सामने भी आई थीं मगर दोनों में से किसी ने भी इस मामले में अपना पक्ष नही रखा था। वही खबरों की माने तो दोनों अपने करियर पर ज्यादा फोकस करने का निर्णय लेते हुए अलग हो गए थे।

वरुण धवन :-

Alia bhatt and varun dhawan

इन सभी के अलावा आलिया भट्ट का नाम वरुण धवन के साथ भी जुड़ चुका है। कई फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान वरुण और आलिया के रिलेशनशिप की खूब खबरें सामने आईं थी। मगर दोनों ने आज तक इस खबर को कोई हवा नही दी और एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड ही बताया।

अर्सलान :-

Alia bhatt

नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो में आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था कि अर्सलान उनका ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है।  आलिया ने कहा था, ‘अर्सलान मेरा पहला ब्वॉयफ्रेंड था। वो बहुत स्वीट लेकिन पोजेसिव था, वो चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनूं।’ इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं उसको स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं, वो हमेशा जिम में ही रहता है। हालांकि फिलहाल वो ग्राफिक डिजाइनिंग कर रहा है और खुश है।’