सड़क पर चाय बनाते नजर आएं सुनील ग्रोवर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कभी रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को हँसा-हँसा कर लोटपोट करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त कॉमेडी से हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है और यही वजह है कि आज लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेहद बेताब रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर को सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान पर देखा गया था तो वही अब एक बार फिर से उन्हें सड़क पर चाय बनाते हुए स्पॉट किया गया है।

whatsapp-group

Sunil grover

गन्ने का जूस निकालते दिखे सुनील ग्रोवर :-

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सुनील खूब मजे लेते हुए सड़क किनारे चाय बनाते नजर आ रहे हैं। आपको बतादें कि सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह टीशर्ट के ऊपर व्हाइट कलर की फुल स्लीव शर्ट और सिर पर राउंड हैट लगाए एक टी स्टॉल पर खूब मजे लेते हुए चाय बना रहे हैं। वीडियो में वह चाय में चीनी डालते हैं और फिर अदरक घिस कर डालते हुए पैन में चाय को उबालते हैं। इसके बाद मिट्टी के कुल्हड़ में चाय सर्व करते हैं।

Sunil grover

whatsapp

लोगों ने किए जमकर कमेंट :-

मालूम हो कि सुनील ग्रोवर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे और उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप असल कलाकार है, बिना कुछ बोले भी हंसा सकते हैं’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘सर दोबारा आपको कॉमेडी शो में देखना चाहते हैं’। इतना ही नही कुछ फैंस तो सुनील की जमकर खिंचाई करते हुए भी दिखे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘कपिल का शो छोड़ने के बाद चाय का स्टॉल खोल लिया’।

Sunil grover

हाल ही में हुई थी हार्ट सर्जरी :-

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वह गन्ने की रस की दुकान पर खुद गन्ने से रस निकालते दिख रहे थे। इस दौरान बैकग्राउंड में जेम्स बॉन्ड थीम का म्यूजिक सुनाई दे रहा था और सुनील खुफिया एक्सप्रेशन दे रहे थे। मालूम हो कि हाल ही में सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी जिसके वजह से वह काफी सुर्खियों में थे। वही अब एक बार फिर से वह पूरी तरह से फिट होकर अपने काम पर लौट आए हैं और अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं।