आर्यन खान 5 साल बड़े नोरा फतेही को कर रहे डेट? वायरल हुई दोनों की प्राइवेट तस्वीरें

Aryan Khan And Nora Fatehi: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी है। नोरा फतेही के लुक्स, डांस मूव्स और उनके फैशन स्टाइल के चर्चे हमेशा ही खबरों के गलियारों में छाए रहते हैं। उन्होंने अपने डांस से इंडस्ट्री में काफी खलबली भी मचाई है। हाल फिलहाल नोरा फतेही का नाम एक बार फिर चर्चाओं में छाया हुआ है। दरअसल इन दिनों नोरा फतेही के लव-अफेयर (Nora Fatehi Love Affairs) के चर्चे काफी सुर्खियां बटोर रहे है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नोरा फतेही रिलेशनशिप में है और वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को डेट कर रही है। दरअसल हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके बाद से नेटिजंस ने दोनों के अफेयर को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया है।

whatsapp-group

Aryan Khan And Nora Fatehi

क्या डेट कर रहे हैं नोरा फतेही और आर्यन खान

नोरा फतेही हाल ही में फीफा में परफॉर्म करती नजर आई थी। वहीं फीफा के बाद अब नोरा फतेही का नाम एक अलग ही कारण से चर्चा बटोर रहा है। दरअसल यह वजह प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल है। इन दिनों नोरा फतेही के लव अफेयर के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं। खास बात यह है कि नोरा फतेही का नाम जिसके साथ जोड़ा जा रहा है, वह शाहरुख खान के लाड़ले आर्यन खान है। हाल ही में आर्यन खान और नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके बाद से दोनों के अफेयर्स के चर्चा शुरू हो गए है।

Aryan Khan And Nora Fatehi

whatsapp

दरअसल हाल ही में नोरा फतेही और आर्यन खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नोरा और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान डेट कर रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया है और सभी नोरा और आर्यन के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग अंदाज में सवाल पूछते नजर आ रही हैं।

Aryan Khan And Nora Fatehi

नोरा फतेही से 5 साल छोटे हैं आर्यन खान

बता दे आर्यन खान और नोरा फतेही के बीच 5 साल का अंतर है। दरअसल आर्यन खान 25 साल के हैं और नोरा फतेही 30 साल की है। वहीं प्रोफेशनल अंदाज में करें तो बता दे कि नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और डांसर है, तो वही शाहरुख खान के लाड़ले आर्यन खान भी जल्द ही बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में खुद आर्यन खान ने अपने डायरेक्शन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।