सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी? जानिए वायरल फोटोज की क्या है हकीकत

बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान यूं तो आये दिन अपनी फिल्मों और रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन एक और बात जो उनका पीछा कभी नहीं छोड़ती वो है उनकी शादी की खबर । जी हां, 56 की उम्र में भी सलमान बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर हैं और उनके फैंस भी बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार करते रहते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान की शादी की तस्वीरों ने तहलका मचा दिया। क्या है पूरा मामला आईये आपको विस्तार में बताते हैं।

whatsapp-group

शादी की तस्वीर हो रही वायरल

salman-khan-and-sonakshi-sinha-wedding

सलमान के फैंस अक्सर उनकी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड रहते हैं और हमेशा उनकी शादी की खबरों का इंतज़ार करते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। इन तस्वीरों में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आरही हैं। जहां एक तरफ सोनाक्षी की मांग में सिंदूर नजर आरहा है वही दूसरी ओर सलमान उनके साथ खड़े दिख हैं। इन तस्वीरों को देखकर सलमान और सोनाक्षी के फैंस को लग रहा है कि दोनों ने ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल यह किसी फैन की शरारत है क्योंकि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है।

दोनों की रिलेशनशिप में होने की उड़ रही अफवाह

salman-khan-and-sonakshi-sinha-wedding

whatsapp

अक्सर सलमान को उनकी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है और सलमान ने भी बिग बॉस 15 में हिंट दिया था कि वो रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद से ही सलमान और यूलिया वंतूर के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आरही है। वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके दोस्त जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि इसे लेकर सोनाक्षी ने साफ कहा है कि वो और जहीर दोनों ही रिलेशनशिप में नही है और सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।