कौन है पृथ्वी शॉ, जिन्होंने तिहरा शतक ठोक मचाई सनसनी, बने ये इतिहास रचने वाले देश के पहले खिलाड़ी

Prithvi Shaw Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम से फिलहाल बाहर चल रहे स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्ले ने आज एक नया इतिहास रच दिया है और इसी के साथ जो कारनामा सचिन तेंदुलकर, सहवाग, विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर नहीं दिखा पाए, वह कारनामा पृथ्वी शॉ ने कर दिखाया है। 23 साल के पृथ्वी शॉ ने अपने इस कारनामे से बीसीसीआई सिलेक्टर्स को उन्हें रिजेक्ट करने पर मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन में अपने बल्ले से रनों की बौछार करते करते हुए 379 रनों की धुआंधार पारी खेली है।

whatsapp-group

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ ने खेली 379 रनों की पारी

दरअसल आज मुंबई की टीम की ओर से रणजी ट्रॉफी 2022-23 को खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ मैच में 379 रनों की पारी खेली है। बता दे यह मुकाबला गुवाहाटी के अमिनगांव क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पृथ्वी शॉ ने तिहरे शतक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि इस दौरान वह महेज 21 रनों से अपने चौथे शतक से चूक गए।

Prithvi Shaw

whatsapp

पृथ्वी शॉ ने तोड़ा मांजरेकर का रिकॉर्ड

अपनी धुआंधार पारी के साथ पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और इसी के साथ वह भारत के फर्स्ट क्लास और रणजी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 1991 में मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ 377 रनों की पारी खेली थी। बता दे पृथ्वी शॉ से ऊपर अभी भी बीबी निंबालकर का नाम चल रहा है, जिन्होंने साल 1948 के सीजन में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए कठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रचा था।

कौन है पृथ्वी शॉ (Who is Prithvi Shaw)

पृथ्वी शॉ का पूरा नाम पृथ्वी पंकज शॉ है, जो पेशे से एक भारतीय बल्लेबाज क्रिकेटर है। मौजूदा समय में पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। बता दें कि साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने के दौरान वह अपनी टीम के कैप्टन थे। पृथ्वी शॉ का जन्म बिहार के गया में हुआ था। पृथ्वी शॉ के पिता मुबंई में रेडीमेड कपड़ों का एक छोटा सा कारोबार चलाते हैं। जब पृथ्वी शॉ 4 साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। उनके पिता ने अकेले ही उनका लालन पोषण किया है ।

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

  • बता दे पृथ्वी शॉ ने जब क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू किया था, तो वह अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज है।
  • पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज है।
  • इसके अलावा पृथ्वी शॉ टी20 पारी के पहले ओवर में छह चौकें लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।