Oscar 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने इस तरह जाहिर की खुशी

The Kashmir Files: साल 2022 में सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दरअसल ऑस्कर 2023 में एकेडमी अवार्ड की फर्स्ट लिस्ट के लिए द कश्मीर फाइल्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री (Vivek Aganihotri) ने ट्वीट कर साझा की है। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के साथ-साथ पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), अनुपम खेर (Anupum Kher) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है वहीं इस फिल्म को शॉर्टलिस्ट किए जाने और इससे जुड़ी कास्ट को बेस ट्रैक्टर की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट के जाने से फैंस काफी खुश है।

whatsapp-group

विवेक अग्निहोत्री ने साझा की खुशखबरी

द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए जाने और ऑस्कर की रेस में एक पायदान ऊपर चढ़ जाने की खुशी इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर साझा की है उन्होंने बताया है कि कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2030 की फर्स्ट लिस्ट के लिए चुना गया है यह फिल्म भारत की पांच फिल्मों में से एक है। इस दौरान उन्होंने फिल्म को ऑस्कर में चुने जाने पर सबको बधाई दी है।

बता दे दो एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की और से इस की लिस्ट को जारी किया गया है। इसमें भारत की ओर से गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स और कांतारा जैसी फिल्में दूसरी 301 फिल्मों के साथ कंपीट कर रही है। लिस्ट में पेन इंडिया फिल्म छैलो शो पहले ही भारत की ओर से ऑस्कर के लिए ऑफिशल एंट्री कर चुकी है। ये बता दे फिल्में अलग-अलग कैटेगरी से शॉर्टलिस्ट की गई है। ऐसे में अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म एक फाइनल नॉमिनेशन में जगह बना पाती है या नहीं।

whatsapp

कब और कहां होगा ऑस्कर 2023 अवॉर्ड फंक्शन

बता दे ऑस्कर के लिए फाइनल नॉमिनेशन 24 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद फिल्में एकेडमी अवार्ड के लिए चुनी जाएंगी। इस साल होने वाला अकैडमी अवॉर्ड फंक्शन 95वां एकेडमी फंक्शन होगा, जिसे 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिलेस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा।