शादी के बाद ‘लूलिया’ Nidhi jha ने पति यश कुमार संग शेयर की पहली तस्वीर, नो मेकअप लुक में सिंदुर बना श्रृंगार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लुलिया के नाम से फेमस एक्ट्रेस निधि झा ने 2 मई 2022 को अपने मंगेतर यश कुमार मिश्रा संग शादी (Nidhi jha And Yash Kumar Mishra Wedding) कर अपने नए जीवन की शुरुआत की है। निधि झा और यश कुमार की ग्रैंड शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और फैंस ने दोनों को उनके नए जीवन की शुरुआत की जमकर बधाइयां भी दी। शादी के दिन दुल्हन के लुक में सोलह श्रृंगार (Nidhi jha And Yash Kumar Mishra Photos) के साथ नजर आई निधि झा ने हाल ही में अपने पति यश कुमार के साथ एक नई तस्वीर (Nidhi jha And Yash Kumar Mishra New Photos) शेयर की है।

whatsapp-group

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

पति के साथ नो मेकअप लुक में दिखीं निधि झा

दरअसल शादी के एक दिन बाद निधि झा ने पति यश कुमार के साथ अपनी नो मेकअप लुक (Nidhi jha No Mackup Look) को लेकर फैंस का दिल जीत लिया है। बता दे निधि झा की यह खूबसूरत तस्वीर उनके पति यश कुमार ने खुद अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट (Yash Kumar Mishra Instagram) पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। शादी और फिर साथ रहने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

whatsapp

यश कुमार मिश्रा ने पत्नी निधि झा के साथ अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अपनी धर्मपत्नी निधि मिश्रा के साथ शादी के बाद पहली तस्वीर… यश कुमार ने जैसे इस तस्वीर को शेयर किया यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और एक के बाद एक दोनों के फैंस इस तस्वीर पर जमकर बधाइयां देते हुए अपना प्यार बरसाने लगे।

Nidhi jha And Yash Kumar Mishra

मालूम हो कि निधि झा और यश कुमार मिश्रा की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर नजर आई, तो लोगों ने दोनों पर जमकर प्यार बरसाया। ऐसे में रील लाइफ से रियल लाइफ में कपल बने जोड़ें पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों की लव केमिस्ट्री फैंस के बीच इस समय खासा सुर्खियां बटोर रही है।