सन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की करोड़ों मे है कमाई, है दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर

MS Dhoni Income Source: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ 113 मिलीयन डॉलर के करीब है। यह बात तो सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया था। आधिकारिक रूप से महेंद्र सिंह धोनी ने जब क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लिया तो दुनियाभर में फैले उनके फैंस की आंखें नम हो गई। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कैप्टन माने जाते हैं।

whatsapp-group

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर है महेंद्र सिंह धोनी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आया है। बता दें इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिनकी टोटल नेटवर्थ 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है। वहीं इस लिस्ट में 127 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ विराट कोहली का नाम है।

MS Dhoni

whatsapp

हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं महेंद्र सिंह धोनी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी हर महीने 4 करोड़ रुपए और हर साल 50 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। WION की साल 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 819 करोड रुपए की है। महेंद्र सिंह धोनी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया विज्ञापन है। वह कई बड़े ब्रांड का एंडोर्समेंट करते हैं। बता दे महेंद्र सिंह धोनी 8 सालों तक रीबॉक के ब्रांड एंबेस्डर भी रह चुके हैं। इसके अलावा ISL football club chaniyan FC के को-ऑनर भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

2018 की फॉर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। बता दे 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 2022 में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए जमकर कमाई करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

2021 नवंबर में फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी 28 ब्रांड एंडोरेंस करते हैं। हालांकि मौजूदा समय में वह 23 ब्रांड से जुड़े हुए हैं, जिसमें स्टार इंडिया, सनफिस्ट यप्पी, कैडबरी ओरियो, बूस्ट, मास्टर कार्ड जैसे कई बड़े ब्रांड का नाम शामिल है। बता दें महेंद्र सिंह धोनी एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सालाना 3.5 करोड़ रुपए से लेकर 6 करोड रुपए लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

MS Dhoniकई कंपनियों में निवेश है धोनी का पैसा

बता दे धोनी एक अच्छे बिजनेसमैन है, उन्होंने अपने बिजनेस शुरु करने के साथ-साथ कई दूसरी कंपनियों में भी पैसा निवेश किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोने ने कम से कम 7 कंपनियों में बड़ा अमाउंट निवेश किया है। बता दे इस साल शुरुआत में उन्होंने ड्रोन कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस में भी निवेश किया था। इसके अलवा धोनी ने Cars24, Khatabook, HomeLane और 7InkBrews जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। इसके अलावा धोनी का रांची के एक होटल आलीशान 5-स्टार ‘होटल माही रेजीडेंसी’ , 200 से ज्यादा अपने फिटनेस जिम, और अपना एक स्पोर्टस फुटवियर ब्रांड ‘Seven’ भी है।