LPG Cylinder: अब QR Code से मिलेगा आपका रसोई गैस सिलेंडर, जाने क्या है नया प्लान

QR Code On LPG Cylinder: एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जल्द ही देश के तमाम हिस्सों में क्यूआर कोड वाले एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे। मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल एलपीजी सिलेंडर के लिए यूनिट कोड बेस्ट ट्रक और ट्रेस पहल शुरू (QR Code Service) कर दी है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) द्वारा साझा की गई है।

whatsapp-group

QR Code On LPG Cylinder

अब देश में मिलेंगे QR Code वाले LPG Cylinder

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा साझा जानकारी में बताया गया कि जल्द ही देश के तमाम हिस्सों में यूनिट कोड बेस्ट ट्रेक एंड ट्रेस प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। इसके जरिए घरेलू सिलेंडर पर क्यूआर कोड सर्विस शुरू की जाएगी। इस QR Code के जरिए लोग अपने सिलेंडर से जुड़े सभी सवालों की जानकारी डिजिटल तौर पर प्राप्त कर सकते हैं।

QR Code On LPG Cylinder

whatsapp

क्यूआर कोड के 20,000 एलपीजी सिलेंडर हुए जारी

गौरतलब है कि वर्ल्ड एलपीजी वीक 2022 के मौके पर हरदीप सिंह पुरी द्वारा यह जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि सभी 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर पर क्यूआर कोड का एक स्पेशल लेबल चिपकाया जाएगा। यूनिट कोड बेस्ट ट्रैक के मद्देनजर पहले फेज में क्यूआर कोड के साथ एंबेडेड 20,000 एलपीजी सिलेंडर जारी भी कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह भी बताया कि यह बारकोड कुछ इस तरह से काम करेंगे कि जिसके जरिए डिजिटल डिवाइस द्वारा सिलेंडर से जुड़ी जानकारी को आसानी से देखा जा सकता है। बता दे यह एक प्रकार का डिजिटल डिवाइस कनेक्टेड बारकोड होगा। मालूम हो कि अगले 3 महीने में सभी 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर पर क्यूआर कोड लग जाएंगे।

QR Code On LPG Cylinder

क्यूआर कोड वाले एलपीजी से ग्राहकों को मिलेगा फायदा

मालूम हो कि सरकार का गैस सिलेंडर पर इन क्यूआर कोड को लगाने का एकमात्र उद्देश्य एलपीजी गैस सिलेंडर के चोरी के मामलों पर रोक लगाना और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराना है। ग्राहक QR Code के जरिए सिलेंडर चोरी होने पर उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही वह सिलेंडर की क्वालिटी को भी इस qr-code के जरिए ऑडिट किया जा सकता है। बता दे यह qr-code ग्राहकों को उनके सिलेंडर के बारे में सभी जरूरी जानकारी डिजिटली और मिनटों में उपलब्ध कराएगा।