22 मार्च से मंगल जा रहा अपने दुश्मन शनि के घर,ये राशि होगा मालामाल

आज 22 मार्च को ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल की दशा बदल रही है. यह ग्रह अपने दुश्मन कहे जाने वाले शनि के मकर राशि में प्रवेश कर रही है। यह मंगल शनि के घर में 4 मई तक बनी रहेगी।आइए जानते हैं किन किन राशियों को होने वाला है इसमें बड़ा फायदा और किन राशियों पर आने वाला है संकट।

whatsapp-group

इन राशि वालों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

मंगल के शनि के घर प्रवेश करने पर सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि को होने वाला है इनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी और सबसे जय परेशानी मिथुन राशि वाले लोगों को होने वाले हैं इन राशि वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है. आइए जानते हैं और सारे राशि वाले लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

जाने और सब राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि-इस राशि वाले लोगों को मंगल का शनि में प्रवेश करना बहुत ही उत्तम और शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि वाले लोगों के सारी रुकी हुई कार्य में प्रगति आएगी।इनके जमीन से जुड़े हुए काम इनके पक्ष में आएंगे। पिता से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। सीधे-सीधे शब्दों में कहा जाए तो इन पर खुशियां बरसने वाली है।

मिथुन राशि-मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह सही समय नहीं है उनका आने वाला समय उनके पक्ष में नहीं है। हो सकता है आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहे।संयम से काम लें और भगवान का स्मरण करें।

whatsapp

वृष राशि-इस राशि के लिए भी यह बना संजोग उत्तम ही रहेगा. इनके जरूरत के सारे काम अच्छे से पूरे होने की उम्मीद है। परिवार में इनको उत्तम स्थान मिलेगा और परिवार वालों के साथ व्यवहार भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि-कर्क राशि के लिए यह संजोग उनको प्रेम की तरह इशारा कर रहा है। इनको जीवनसाथी से प्रेम मिलने का संयोग बन रहा है। और जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह होने का भी संजोग बन रहा है।

सिंह राशि- इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। शत्रु पर विजय होने की संजोग बन रहा है।जमीन से संबंधित कोई विवाद भी हो सकता है।

कन्या राशि-कन्या राशि वाले लोगों को पुत्र सुख मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की भी मिल सकती है।इनका समय शुभ ही रहेगा।

तुला राशि-तुला राशि वाले लोगों को अपने माता पिता से कुछ अनबन हो सकती है या हो सकता है उनके माता-पिता का स्वास्थ्य सही नहीं रहे। अपने परिवारजनों का पूरा ख्याल रखें और सावधानी के साथ अपना कार्य करें।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। यह अपने कार्य क्षेत्र में पराक्रम दिखा सकते हैं।परिवार वालों के साथ उनका बहुत ही सहयोग मिलेगा।

धनु राशि-धनु राशि वाले लोगों को धन आने का संयोग बन रहा है।उनके लिए आना आने वाला समय उपलब्धियों से भरा रहेगा।

मकर राशि-मकर राशि वाले लोगों के योग में भी धन संपत्ति अर्जित करने का योग बन रहा है।नौकरी करने वाले लोगों को भी नौकरी में लाभ मिलने का उम्मीद है।

कुंभ राशि-कुंभ राशि वाले लोगों को खर्चे में वृद्धि होने वाला है जिससे इनका मानसिक स्थिति भी सही नहीं हो सकती है।इसलिए अपने खर्चे पर ध्यान दें पर आने वाला समय आपके लिए सही रहेगा।