ब्रेसलेट से लेकर काले धागे तक, इन सितारों के ये हैं लकी चार्म

हमारे देश में लोग आज भी किस्मत पर बहुत ज्यादा यकीन करते हैं। भले ही दुनिया कितनी भी आगे बढ़ चुकी हो, मगर लोगों का लक पर भरोसा कम नही हुआ है और इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि इसे बॉलीवुड सितारें भी काफी हद तक मानते हैं। इसी कारण चाहे वो फ़िल्म की सफलता हो या फिर जीवन की सफलता ये सितारें अपने लकी चार्म को अपने साथ लेकर चलते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको फ़िल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताते हैं जो अपना लकी चार्म अपने साथ लेकर चलते हैं।

whatsapp-group

Salman khan

सलमान खान :-

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman khan) का है जो कि अपने लकी चार्म को अपने हाथ मे पहन कर घूमते हैं। जी हां, दरअसल सलमान का लकी चार्म फिरोजा पत्थर से बना उनका ब्रेसलेट है। अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि उनका ये ब्रेसलेट उन्हें बुरी नजर से बचाता है। इसके अलावा सलमान ईद को भी अपने लिए बेहद लकी मानते हैं और यही वजह है कि वह अपनी अधिकतर फिल्में ईद पर रिलीज करते हैं जो कि बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट भी साबित होती है।

Katrina kaif

whatsapp

कटरीना कैफ :-

बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी लक पर बेहद यकीन रखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कटरीना अपनी फिल्म के रिलीज से पहले हमेशा अजमेरशरीफ जाती हैं और आशीर्वाद लेती हैं।

Vidya balan

विद्या बालन :-

एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) को हाशमी काजल पर बेहद यकीन है और वह इसका यूज़ ना सिर्फ अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए बल्कि अपने लक के लिए भी करती हैं। इसके अलावा विद्या को बीड्स से भी काफी लगाव है। विद्या बालन का ऐसा मानना है कि हाशमी काजल और बीड्स ने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरीकों से उनकी जिंदगी बदल दी है।

Kajol

काजोल :-

इस लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का है जिन्हें अपनी डायमंड स्टडेड ओम रिंग पर खुद से भी ज्यादा भरोसा है। खबरों की माने तो काजोल को ये रिंग उनके पति अजय देवगन ने गिफ्ट में दी थी और वह इस लकी चार्म को अपने दाहिने हाथ की उंगली में पहनती हैं। काजोल का मानना है कि ये रिंग उन्हें शांत रखने में भी मदद करती है।

Ranveer singh

रणवीर सिंह :-

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अपने पैरों में काला धागा बांधते हैं। खबरों की माने तो ये काला धागा रणबीर के पैरों में उनकी माँ ने बांधा था क्योंकि वह काफी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते थे। ऐसे में इस काले धागे को बांधने के बाद रणवीर को सारी बीमारियों से छुट्टी मिल गई।

Deepika padukone

दीपिका पादुकोण :-

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी हर फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। खबरों के माने तो ये मंदिर एक्ट्रेस का लकी चार्म है।

Shahrukh khan

शाहरुख खान :-

इस लिस्ट में आखिरी नाम शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का है जिनके लिए 555 नंबर बेहद लकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख की गाड़ियों के नंबर प्लेट में भी यही संख्यां है।