जब ऐश्वर्या राय को सोनम कपूर ने कहा था आंटी, कई विवादित बयान दे चुकी है एक्ट्रेस

बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर को आज कौन नही जानता। अपने ग्लैमरस अवतार और बेबाक बोलने के अंदाज़ के कारण वह आये दिन लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने बयानों के कारण विवादों का भी सामना करना पड़ा है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको सोनम कपूर के कुछ विवादित बयानों के बारे में बताते हैं।

whatsapp-group

ऐश्वर्या राय को कहा था आंटी :-

Sonam kapoor

सोनम कपूर के तरफ से किये गए विवादित बयानों में सबसे पहले हम जिक्र करेंगे उनके द्वारा किया गया ऐश्वर्या राय को लेकर कमेंट। जी हां, ये वो मौका था जब सोनम कपूर ने अपने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान ऐश्वर्या राय को आंटी कह दिया था।

Aishwarya rai bacchan

whatsapp

जिसके बाद ऐश्वर्या के फैंस सोनम से बेहद नाराज हो गए थे। हालांकि बाद में सोनम कपूर ने अपनी सफाई में कहा था कि ‘ मैंने जनरेशन गैप को देखते हुए ऐसा कहा। ऐश्वर्या मेरे पिता के साथ फिल्म में हीरोइन थीं ऐसे में मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी ना।’

आलिया भट्ट के कपड़ों को लेकर दिया था बयान :-

Alia bhatt

अनिल कपूर की लाडली सोनम ने आलिया भट्ट के कपड़ों को लेकर भी एक बयान देते हुए कहा था कि आलिया को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। जी हाँ, अपने एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बताया था कि बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनकी ड्रेसिंग सेंस उन्हें पसंद आती है।

परिणीति चोपड़ा को भी दे चुकीं हैं सलाह :-

Pariniti chopra

सिर्फ आलिया भट्ट ही नही बल्कि सोनम कपूर ने परिणीति चोपड़ा के कपड़ों को लेकर भी कुछ ऐसा ही कहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम ने परिणीति को लेकर कहा था कि उन्हें टाइट कपड़े बिल्कुल भी नही पहनने चाहिए। हालांकि बाद में एक्ट्रेस के इस बयान पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया था।

Sonam kapoor

मालूम हो कि सोनम कपूर आखिरी बार फ़िल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में नजर आई थीं और वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘ब्लाइंड’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।