अनिल कपूर पर लगा चोरी का आरोप! हर्षवर्धन कपूर ने कहा- जब मौका मिलता उठा लेते थे

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने साल 2020 में AKvsAK फिल्म में एक साथ काम किया था। बता दे यह फिल्म इसी महीने 6 मई को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होने वाली है। एक साथ फिल्म में नजर आई बाप-बेटे की जोड़ी (Father Son Goal) ऑनस्क्रीन पर जबरदस्त धमाल मचा कर गई थी। वही हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor And Harsh Varrdhan Kapoor) के साथ सेट से जुड़े कुछ मजेदार किस्सों को शेयर किया है। इस दौरान हर्षवर्धन ने अनिल कपूर की खाने की आदतों को लेकर मजेदार सिगरेट शेयर किया।

whatsapp-group

Anil Kapoor And Harsh Varrdhan Kapoor

अनिल कपूर दूसरों का खाना भी खा जाते हैं

हर्षवर्धन कपूर ने बताया कि वह अपने साथ-साथ दूसरों का खाना भी खाते हैं। दरअसल एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान जब हर्षवर्धन से पूछा गया कि- वह ऐसा क्यों करते हैं… क्या दोनों का खाना एक ही जगह से नहीं आता था? इसके जवाब में वह कहते हैं- चाहे कुछ भी हो, खाना एक हो… डिश एक हो… सब कुछ…लेकिन उन्हें आपके खाने में अपना हाथ डालना ही है।

Anil Kapoor And Harsh Varrdhan Kapoor

whatsapp

हर्षवर्धन कपूर ने इस दौरान अपने पापा के कई सीक्रेट राज खोलें। तो वही हर्षवर्धन द्वारा खोले गए अपने राज को लेकर अनिल कपूर ने कहा- “मैंने उनके बारे में जो बात नोटिस की है वह यह है कि वह बहुत बड़े दिल वाले व्यक्ति हैं। मैं अपना खाना किसी के साथ साझा कर सकता हूं, लेकिन यह लोग इसे मत छुओ…. मेरा खाना आप नहीं खा सकते… तुम मेरा खाना नहीं खा सकते… यार खाना ही खा रहा हूं… तेरे को इतने सालों से पाला है… थोड़ा खाना तो दे मुझे”

Anil Kapoor And Harsh Varrdhan Kapoor

परिवार से अलग रहते हैं हर्षवर्धन

अनिल कपूर ने कहा मैंने अपने बेटे में एक और बात देखी है कि वह गले लगाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा- वह अब हमारे साथ नहीं रह रहा है। वह बाहर चला गया है और अपने दम पर ही रह रहा है। मुझे नहीं पता कि इसका क्या कारण है। सभी सुख-सुविधाओं को छोड़कर वह अकेले जाकर क्यों रह रहा है। मैं उन बच्चों में से नहीं है, जो आकर तुम्हें गले लगाते हैं और पापा पापा कहते हैं… ऐसा कुछ नहीं है। हम एक साथ दोस्त होना ज्यादा पसंद करते हैं। जब बहुत जरूरी होता है तो ही हम बात करते हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे उनके साथ बहुत समय बिताने को मिला और यही बात मेरी पत्नी को बहुत जलन दे रही थी, कि उनके साथ मैं ज्यादा समय बिता रहा हूं।