एक खतरनाक एक्सीडेंट ने बदल दी थी अनु अग्रवाल की पूरी जिंदगी, बदल गया था एक्ट्रेस का पूरा लुक

हमारे बॉलीवुड में अबतक कई एक्ट्रेसेस ने एंट्री ली जिनमे से कुछ तो लोगों के दिलों में आज भी बस्ती है और कुछ अचानक ही गुमनामी के अंधेरे में खो गई। इन्ही में से एक अभिनेत्री हैं अनु अग्रवाल (Anu Agrawal) जिन्हें कभी आशिकी गर्ल के नाम से जाना जाता था। महज 21 साल की उम्र में फ़िल्म ‘आशिकी’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फ़िल्म के जरिये वह रातोंरात बड़ी स्टार बन गईं थीं। लोग उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे ताकि उनकी एक झलक देख पाए और उनका ऑटोग्राफ मिल जाये।

whatsapp-group

Anu agrawal

खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं अनु अग्रवाल :-

आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर हुई अनु अग्रवाल को अपनी पहली फ़िल्म के बाद बॉलीवुड में एक सुनहरा भविष्य दिख रहा था लेकिन तभी अचानक उनकी जिंदगी में एक ऐसा टर्न आया जिसके वजह से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। जी हां, आपको बतादें कि साल 1999 में अनु एक बेहद खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं। ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि उन्हें काफी चोटें आईं थीं और फिर वह कोमा में चली गईं थीं। इस एक्सीडेंट के बाद अनु का बचना बेहद मुश्किल था और वह कुल 29 दिनों तक आईसीयू में भर्ती थी। फिर जब उन्हें होश आया तो वह अपनी याददाश्त खो चुकी थीं।

Anu agrawal

whatsapp

गरीब बच्चों को योगा सिखाती हैं एक्ट्रेस :-

तकरीबन 4 साल तक इलाज चलने के बाद अनु अग्रवाल की स्तिथि में कुछ सुधार आई और उनकी याददाश्त वापस आई। हालांकि इस एक्सीडेंट के बाद अनु कभी फ़िल्म इंडस्ट्री में वापसी नही कर पाई क्योंकि उनका चेहरा उस हादसे के बाद काफी बदल चुका था। जिसके बाद अनु ने आध्यात्म का सहारा ले लिया और एक योगा टीचर बन गईं। योगा से उन्हें काफी मदद मिली और फिर वह गरीब बच्चों को योगा सिखाने लगीं। मालूम हो कि साल 2001 में अनु ने संन्यास लिया था और वह अब भी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को फ्री में योगा सिखाती हैं।