‘3 इडियट्स’ के ‘राजू’ इस सुपरस्टार के दामाद, बेहद कम उम्र में करनी पड़ी थी शादी

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने अब तक कई दमदार फिल्मों में काम करते हुए दर्शकों को अपने अभिनय का मुरीद बनाया है। शरमन जोशी जब भी स्क्रीन पर नजर आए उन्होंने हर किसी को अपने अभिनय से हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। बात चाहे गोलमाल की हो, 3इडियट की या रंग दे बसंती सभी फिल्मों (Sharman Joshi Movies) में शरमन जोशी ने अपने जबरदस्त दमदार अभिनय से जान डाल दी है।

whatsapp-group

Sharman Joshi

शरमन जोशी ने बेहद कम उम्र में कर ली थी शादी

फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय के जलवे दिखाने वाले शरमन जोशी के रियल लाइफ (Sharman Joshi Love Story) के जलवे भी कम नहीं है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शरमन जोशी ने बेहद कम उम्र में शादी कर ली थी। दरअसल शरमन बॉलीवुड के सुपर हिट विलन प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) के दामाद है। 40 साल के शरमन जोशी का दिल बेहद कम उम्र की प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रियंका चोपड़ा (Sharman Joshi And Prerana Chopra) पर आ गया था। इसके बाद उन्होंने बिना समय गवाएं उनसे शादी कर ली।

Sharman Joshi And Prerana Chopra

whatsapp

नागपुर के साधारण परिवार से है शरमन जोशी का ताल्लुक

शरमन जोशी ने रंग दे बसंती, फरारी की सवारी, स्टाइल, गोलमाल जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। तीन बच्चों के पिता शरमन जोशी का जन्म नागपुर में एक गुजराती ब्राम्हण परिवार में हुआ था। शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर में काम करते थे। उनकी बहन मानसी जोशी की शादी भी बॉलीवुड एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) से हुई है।

Sharman Joshi And Prerana Chopra

इस तरह शुरु हुई थी शरमन-प्रेरणा की लव स्टोरी

शरमन जोशी के प्यार की कहानी उनके कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। इस दौरान शरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रियंका चोपड़ा दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। कहा जाता है कि शरमन प्रेरणा को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठे थे। वहीं जब दोनों के बीच बातें शुरू हुई तो प्रेरणा को भी शरमन पसंद आने लगे। खास बात यह थी कि शरमन और प्रेरणा ने कभी एक-दूसरे से अपने दिल की बात नहीं कहीं। दोनों की मुलाकाते बढ़ती गई और करीब आते गए, लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने प्यार का इजहार नहीं किया। एक साल तक चले इस रिश्ते के बाद साल 2000 में दोनों 15 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दे शरमन और प्रेरणा दोनों शादी के समय 21 साल के थे।

Sharman Joshi And Prerana Chopra kids

आज शरमन और प्रेरणा की शादी को 22 साल हो चुके हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं उनकी बेटी ख्याना जोशी के अलावा उनके दो ट्वीन्स बेटे विवान और वरयान जोशी भी है। शरमन जोशी जहां अभिनय की दुनिया से जुड़े हुए हैं, तो वहीं उनकी पत्नी एक बिजनेसमैन है।