Weather Update: कई राज्यों में शीतलहर का रेड अलर्ट, राजस्थान और यूपी के इन 35 जिलों में हालात खराब, माइनस पहुंचा पारा

Today Weather Report: नए साल की दस्तक के साथ ही देश के तमाम हिस्सों में ठंड का कहर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड से ठिठुरन बढ़ रही है। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार के दिन तापमान में और गिरावट का अनुमान जताते हुए आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले हफ्ते में कोल्ड वेव की भी संभावना जताई है।

whatsapp-group

Weather Report

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

लगातार गिरते तापमान को लेकर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से भी कम जा चुका है। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे की और तेजी से गिर रहा है, जिसके चलते जयपुर जिले के जोबनेर में रात को तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान और बढ़ते शीतलहर के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में दर्ज हो सकती है।

ज्यादा गहरा सकती है कोहरे की चादर

देश के तमाम हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर बिहार से लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ इन सभी जगहों पर कोहरे की चादर और भी ज्यादा गहरा की जा रही है। बता दे मध्य प्रदेश के कई शहरों के लिए बुधवार का दिन सबसे ठंडा साबित हुआ। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 10 जनवरी तक कोहरे की चादर इसी तरह छाई रहेगी। घनी कोहरे के कारण प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है और सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।

whatsapp

Weather Report

थम गए है रेल के पहिये और हवाई यात्राएं रद्द

लगातार गहराती कोहरे की चादर के कारण ट्रेन और हवाई जहाज से से यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही है, तो कई हवाई यात्रा को कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के चलते रद्द किया जा रहा है। ऐसे में सभी से निवेदन है की अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन और फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

Weather Report

बिहार में 3 दिनों से नहीं दिखा सूरज

लगातार बढ़ती ठंड के कहर से बिहार भी अछूता नहीं है। बिहार में भी ठंड की वजह से गलन बढ़ रही है। बीते 3 दिनों में बिहार में सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं और आने वाले दिनों में भी इस तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे कपकपी की स्थिति रहेगी। पंजाब के लिए बुधवार का दिन रिकॉर्ड तोड़ सर्दी वाला रहा। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताते हुए पहले ही लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।