Altaf Raja: कहां है बेवफा लोगों के ‘हमदर्द’ अल्ताफ राजा, कभी ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाना गाकर हर घर में बटौरी थी तारीफें

Altaf Raja: तुम तो ठहरे परदेसी… और पहले तो कभी-कभी गम था… जैसे बेवफाई के हिट गाने गाने वाले गायक अल्ताफ राजा ने इन्हीं गानों के जरिए लाखों दिलों का हाल बयां किया था। इन गानों के बाद अल्ताफ राजा का नाम ऐसे गायक के तौर पर लिया जाने लगा था जो 90 के दशक में लोगों के दिल का दर्द बयां करते थे। उस दशक ने उनके गाने रिलीज होने के साथ ही सुपर हिट हो जाते थे। इन गानों के जरिए अल्ताफ राजा रातों-रात स्टार बन गए थे, लेकिन इन दिनों अल्ताफ राजा कहां है…  क्या आप जानते हैं…? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

whatsapp-group

Altaf Raja

कहां है 90 के हिट गायक अल्ताफ राजा

अल्ताफ राजा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जिसका संगीत से बेहद गहरा नाता था। अल्ताफ राजा के माता-पिता कव्वाली गाते थे, लेकिन इन सबके बावजूद भी अल्ताफ राजा को कभी भी सिंगिंग की तरफ कोई रुझान नहीं था। एक बार जब वह फिरोज और नरगिस की फिल्म रात और दिन का गाना दिल की गिरह खोल दो… सुन रहे थे, तो इस गाने को सुनने के बाद संगीत की तरफ अट्रैक्ट होने लगे। यह गाना उनके दिल को छू गया था। इसके बाद ही उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखने और गायक बनने का फैसला कर लिया था।

सुपरहिट हुआ पहला ही एल्बम

इसके बाद अल्ताफ राजा ने साल 1994 में तुम तो ठहरे परदेसी गाना गाया और वह इस गाने के जरिए रातों-रात स्टार बन गए। पहले ही गाने से अल्ताफ राजा को पॉपुलरिटी का वह आसमान मिला, जो बड़े-बड़े सिंगरों के पास भी नहीं था। उनका यह गाना हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गया ।उनके इस गाने ने उस दौर में पूरे इंडिया में सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका यह गाना इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोलो एल्बम में से एक था।

whatsapp

इस गाने की पॉपुलरिटी के चलते ही अल्ताफ राजा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ। तुम तो ठहरे परदेसी गाने से अल्ताफ राजा ने सभी की नजरों में अपनी एक अलग जगह बना ली और उनका नाम इंडस्ट्री के बड़े गायकों में शुमार हो गया। इसके बाद अल्ताफ राजा के एक के बाद एक कई गाने आए और सभी सुपरहिट साबित हुए। ऐसे में आज सभी के जेहन में यह सवाल उठता है कि पापुलैरिटी के उस आयाम को छूने के बाद आखिर अचानक अल्ताफ राजा कहां गायब हो गए।

Altaf Raja

कहां है अल्ताफ राजा

अल्ताफ राजा ने 90 के दशक में अपना खुद का जो पॉपुलरिटी का आसमान बनाया उसे छोड़ अचानक वह इंडस्ट्री से दूर क्यों चले गए… यह सवाल अक्सर लोगों के जेहन में उठता है। हालांकि लोगों के इस सवाल का जवाब खुद उन्होंने ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अब भी इंडस्ट्री का हिस्सा है और वह आगे भी हमेशा गाते रहेंगे। बता दे कि साल 2021 में एमएक्स प्लेयर पर एक वेब सीरीज आई थी इंदौरी इश्क…। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस वेब सीरीज में भी अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज दी थी। हाल फिलहाल ही उन्होंने गुजराती फिल्म सोनू तने मारा पर भरोसा नै के में भी एक कव्वाली सॉन्ग गाया है। बता दें यग उनकी गुजराती भाषा में पहली कव्वाली सॉन्ग है।