कंडोम की ऐड से लेकर इन गानों तक हमेशा विवादो में रहीं Sunny Leone की जिंदगी

सनी लियोनी (Sunny Leone) आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अदाकाराओं में गिनी जाती हैं, लेकिन सनी लियोनी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय करना पड़ा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सनी लियोनी (Sunny Leone Life Journey) इस मुकाम तक पहुंचने में कई ऐसे उतार-चढ़ाव का सामना किया, जिसके बारे में शायद कभी सोच कर सनी भी टूट गई होंगी। इस लिस्ट में सनी लियोनी के कई गानों से लेकर कंडोम (Sunny Leone Condom Add)  की वह ऐड भी शामिल है, जिसे लेकर उन्हें चौतरफा ट्रोलिंग (Sunny Leone Trolled)  का सामना करना पड़ा था। उनका नाम इन वजह से कई बार विवादों (Sunny Leone Controversy) में घिरा।

whatsapp-group

Sunny Leone

विवादों से रहा सनी लियोनी का खासा नाता

सनी लियोन आज 13 मई को 41 साल की हो गई है, लेकिन आज भी उनकी बोल्ड अदाएं और उनका सेक्सी अंदाज किसी को भी उनका दीवाना बना सकता है। 41 साल की उम्र में भी सनी लियोन की खूबसूरती जस की तस बरकरार है।

अपने अब तक के करियर में सनी लियोन कई उतार-चढ़ाव का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने कई ऐसी कंट्रोवर्सीज का सामना किया है जिनके बारे में सोच कर कोई भी कह सकता है कि कभी न कभी तो उनका कॉन्फिडेंस जरूर डगमगाया होगा। हालांकि यह बात अलग है कि सनी जब भी कैमरे के सामने नजर आई तो उनका कॉन्फिडेंस लेवल हमेशा हाई था।

whatsapp

Sunny Leone

हिंदू भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

सनी ने एक बार हिंदू भावनाओं को आहत करने का भी बयान दिया था। इस दौरान उन पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा। दरअसल नवरात्रि के खास मौके पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के बिल बोर्ड लगने पर गुजरात में काफी हंगामा मचा था। इस दौरान उन पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगा था। इतना ही नहीं हंगामा इतना बढ़ गया था कि सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग तक उठने लगी थी।

Sunny Leone

जब सनी को कंडोम का ऐड करना पड़ा भारी

यह बात सभी जानते हैं कि सनी लियोनी ने अपने  करियर के दौरान कई ऐसे विज्ञापनों में काम किया, जिन्हें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इस लिस्ट में इसमें उनके कंडोम ब्रांड का नाम भी शामिल है। सनी लियोनी लंबे समय तक कंडोम ब्रांड की एंड्रॉस कर रही है।

Sunny Leone

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि जब सनी लियोन अपने पति डेनियल के साथ इंडिया आई थी तो उन्होंने सबसे पहले उन्होंने सेलिना जेटली का अपार्टमेंट रेंट पर लिया था। बाद में सेलिना ने सनी लियोन और उनके पति पर उनके अपार्टमेंट की कंडीशन खराब करने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर उस दौरान काफी हंगामा भी मचा।

फर्जीवाड़े के मामले में घिरी सनी लियोनी

सनी लियोन के नाम को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि विवादों से उनका खासा नाता रहा है। एक बार तो एक इवेंट कोऑर्डिनेटर आर्सियस ने उन पर 29 लाख के फ्रॉड का आरोप लगाया था।, इस शख्स का दावा था कि सनी ने 12 इवेंट करने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे लेकिन उन्होंने एक भी इवेंट अटेंड नहीं किया।

इसके अलावा बीते साल सनी लियोन का मधुबन गाना भी खासा सुर्खियों में रहा था। इस गाने के रिलीज होने के बाद सनी लियोनी पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। बाद में यह मामला इस कदर बढ़ गया था कि साधू समाज के लोगों ने सनी लियोन की गिरफ्तारी की मांग भी की थी और इस गाने को तुरंत बंद करने का मुद्दा उठाया था।