रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin की निजी जिंदगी है रहस्यों से भरी, तलाकशुदा पत्नी-दो बेटियां सहित कौन है परिवार में

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia Vladimir Putin) बेबाक बयानों, फैसलों और सख्त रवैये के लिए दुनिया भर में चर्चाओं में रहते हैं। इसके अलावा पुतिन की निजी जिंदगी भी काफी रहस्य (Vladimir Putin’s Life) से भरी हुई है। पुतिन के फैसलों के पीछे का रहस्य जहां दुनिया के लिए समझना मुश्किल है, ठीक उसी तरह पुतिन की फैमिली के रहस्य को समझना भी काफी मुश्किल है और ऐसा इसलिए क्योंकि पुतिन अपनी फैमिली (Vladimir Putin’s Family) के सभी जानकारियों को खुफिया रखते हैं।

whatsapp-group

पुतिन के परिवार के बारे में बेहद कम मौके पर ही खबरों में कोई खुलासा सामने आया है। पुतिन ने पहली बार कोरोना वैक्सीनेशन के समय अपनी बेटी का जिक्र किया था। उनकी बेटी को भी वैक्सीनेशन दी गई थी। इसके अलावा पुतिन ने कभी भी अपनी बेटियों (Vladimir Putin’s Daughter’s) की पहचान को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। उन्हें इस दौरान से कहते सुना गया था कि मेरी दो बेटियां हैं… उनकी फैमिली हमेशा ही मीडिया के कैमरों से दूर ही रही है।

Vladimir Putin's Family

कौन है पुतिन की पत्नी?

व्लादिमीर पुतिन का उनकी पहली पत्नी (Vladimir Putin’s Wife) से तलाक हो चुका है। इस बात की घोषणा खुद पुतिन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान की थी। उनकी पूर्व पत्नी का नाम ल्यूडमिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ल्यूडमिला शादी से पहले फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थी। उस समय यह काफी अच्छी नौकरी मानी जाती थी। 1980 के दशक के शुरुआती दौर में दोनों की मुलाकात थिएटर में हुई थी। उनकी यह मुलाकात दोनों के कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

whatsapp

 

View this post on Instagram

 

A post shared by showbuzz.hr (@showbuzzhr)

पुतिन की पहली पत्नी की तस्वीर 28 जुलाई 1983 को पहली बार मीडिया के सामने आई थी। पुतिन और उनकी पहली पत्नी ल्यूडमिला का रिश्ता 30 सालों तक चला। इसके बाद साल 2013 में दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी। हालांकि उनकी इस शादी के टूट जाने की खबर को लेकर भी संशय बना हुआ है।

Vladimir Putin's Family

कौन है पुतिन की बेटियां?

बिजनेस इंसाइडर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति की उनकी पहली पत्नी ल्यूडमिला से दो बेटियां हैं, जिनके नाम मारिया वोरोत्सोवा (Maria Vorontsova) और कतेरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova) है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मारिया का जन्म 1985 में हुआ था। मारिया का निकनेम माशा और कैटरीना का निकनेम कात्या है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1996 में पुतिन अपने परिवार के साथ मॉस्को चले गए थे और वहीं पर उनकी दोनों बेटियों ने जर्मन भाषा में अपने स्कूल की पढ़ाई कंप्लीट की। हलांकि कथित तौर पर पुतिन के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद 1999 में उनकी बेटियों का स्कूल से नाम हटा दिया गया और फिर उन्होंने घर पर रहते हुए ही अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। हालांकि इस बात को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक स्टेटमेंट पुतिन फैमिली की तरफ से कभी सामने नहीं आई है।

Vladimir Putin's Family

बिजनेस इंसाइडर के मुताबिक पुतिन की दोनों बेटियों के नाम बदल कर फेंक आईडेंटिटी के साथ कॉलेज में एडमिशन कराया गया था। उनकी बेटी मारिया ने पहले जीव विज्ञान और फिर मेडिसिन की पढ़ाई की। साथ ही तिखोनोवा ने एशियन स्टडी में अपनी एजुकेशन कंप्लीट की।

पुतिन की बेटियों की है अपनी अलग पहचान

बता दें पुतिन की बेटी और मारिया एक मेडिकल रिसर्च के तौर पर काम करती है। उनकी शादी जोरिट फासेन से हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका एक बेटा भी है। वहीं दूसरी बेटी तीखोनोवा में फिजिक्स और गणित में मास्टर की डिग्री हासिल की है और साथ ही वह एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल डांसर भी है। तीखोनोवा ने साल 2013 में रूसी अरबपति किरिल शामलोव से शादी की थी, हालांकि दोनों का 5 साल बाद तलाक हो गया।