सन्यास के नाम सुन भड़क उठते है धोनी,उनके दोस्त ने किया बड़ा खुलासा बोली ये बात!

कोरोना वायरस के चलते अभी देश में कोई भी क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हो रहा है। ऐसे में आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए आगे कर दिया गया है। परंतु अभी भी आईपीएल के होने पर संदिग्ध की स्थिति बनी हुई है।

whatsapp-group

आईपीएल के प्रदर्शन पीआर थी धोनी की वापसी

आईपीएल को लेकर भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी आशान्वित थे बता दें कि धोनी पिछले साल हुई वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से ही क्रिकेट से दूर रहे हैं। वह इस आईपीएल से फिर से नेशनल टीम में जगह पाना चाहते थे।

आने वाले T20 में वह मैदान पर इंडिया की ओर से खेलना चाहते थे। परंतु आईपीएल के नहीं होने पर इनको एक बड़ा झटका लगा है। और उनके संन्यास के बाद काफी जोर पकड़ने लगी है।

आईपीएल के रद्द हो जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का नेशनल क्रिकेट में खेलने से लगभग हटना तय माना जा रहा है।परंतु महेंद्र सिंह धोनी सन्यास लेने के मूड में अभी बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहे हैं।

whatsapp

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कुछ महीने पहले भी यह बोला था कि धोनी की वापसी आईपीएल के प्रदर्शन पर ही निर्भर करती है।

उनके दोस्त बोले ऐसी बात

वही उनके एक रांची के दोस्त ने बताया कि धोनी अभी संन्यास के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं वह भी भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त से बातचीत करने पर पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी का अभी भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है वह अभी भारतीय टीम में आगे भी खेलना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से इस बारे में बात करने पर वह काफी गुस्सा हो जाते हैं उन्हें उनमें अभी भी भारतीय टीम में खेलने को लेकर काफी जुनून बैठा है।

आगे उनके दोस्त ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अभी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी ट्रेनिंग में काफी पसीने बहा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं वह अब युवा नहीं रहे हैं उन्हें फिट रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

अभी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को पहले भी आईपीएल के लिए चेन्नई में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था महेंद्र सिंह धोनी किसी भी प्रकार फिट रहना चाहते हैं और भारतीय टीम के लिए अभी भी वह खेलना चाहते हैं।