Arun Govil Wife: कौन है ‘रामायण’ के ‘भगवान श्रीराम’ की असली पत्नी, कभी धर्मेंद्र संग रह चुके हैं चर्चे

Arun Govil Wife: 90 के दशक में रामानंद सागर द्वारा निर्देशित दूरदर्शन प्रसारित रामायण सीरियल से हर घर में पॉपुलरिटी के आसमान को छूने वाले अरुण गोविल निजी जीवन में बेहद सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। रामायण सीरियल का टेलीकास्ट दूरदर्शन पर साल 1987 में हुआ था। रामायण सीरियल से इसमें नजर आए हर किरदार ने हर घर में अपनी एक अलग पहचान और लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई थी। इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी अरुण गोविल को ही मिली थी। अरुण गोविल की पॉपुलरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोग असल में उन्हें भगवान श्रीराम का रूप समझने लगे थे, इतना ही नहीं लोग उन्हें पूजने भी लगे थे।

whatsapp-group

Arun Govil Wife Srilekha Govil

पैर छूने लगे थे लोग

रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने के बाद लोग अरुण गोविल को भगवान की तरह ही पूजने लगे थे। एक बार उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का किरदार निभाने के बाद उन्हें हर घर में वह पहचान मिली, जिसका सपना भी कभी उन्होंने नहीं देखा था। लोग निजी जीवन में उन्हें भगवान की तरह सम्मान देने लगे और पूजने लगे। इतना ही नहीं सड़कों पर उन्हें देखने के बाद उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़ते थे।

Arun Govil Wife Srilekha Govil

whatsapp

कौन है अरुण गोविल की असली सीता

अरुण गोविल की ऑनस्क्रीन सीता के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप उनकी असल जिंदगी की सीता यानी उनकी असली पत्नी के बारे में इन जानते हैं। अगर नहीं तो बता दे कि वह भी 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने उस दौर के सुपरस्टार हीमैन हीरो धर्मेंद्र के साथ काम किया था। अरुण गोविल की पत्नी का नाम श्रीलेखा है, जो खुद एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने हिम्मतवार और छोटा सा घर जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है।

Arun Govil Wife Srilekha Govil

धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके हैं अरुण गोविल की पत्नी

अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा ने हिम्मतवार फिल्म में धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान जयंती सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अरुण गोविल ने चाहे कितना भी नाम और शोहरत कमाई हो, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। अरुण गोविल के कुल 8 भाई बहन थे, जिनमें से अरुण गोविल चौथे नंबर के थे। अरुण गोविल ने श्रीलेखा से शादी की और उनके दो बच्चे हुए, जिसमें उनके बेटे का नाम अमल गोविल और उनकी बेटी का नाम सोनिका गोविल है।

Arun Govil Wife Srilekha Govil

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अरुण गोविल

12 जनवरी 1958 को मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म पहेली से की थी। इसके बाद वह सावन को आने दो, राधा और सीता, सांच को आंच नहीं जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए, लेकिन असल मायने में कामयाबी उन्हें दूरदर्शन प्रसारित रामायण सीरियल से मिली।