शादी के बिना मां बनना चाहती थी प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मां ने खड़ी कर दी थी परेशानी

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची की मां (Priyanka Chopra Become Mother) बनी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था। ऐसे में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी (Priyanka Chopra Baby Girl) के साथ अपने खास क्वालिटी टाइम पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी का नामकरण किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी (Priyanka Chopra Daughter Name) का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा गया है।

whatsapp-group

Priyanka Chopra And Nick Jonas

शादी से पहले मां बनना चाहती थी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा भले ही अब मां बनी हो, लेकिन आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि वह शादी से पहले ही मां बनने की प्लानिंग कर रही थी। हालांकि उनकी मां के चलते उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा के दौरान किया था।

Priyanka Chopra

whatsapp

प्रियंका चोपड़ा हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी पोस्ट के जरिए फैंस के बीच सुर्खियों में भी बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार है और उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।

Priyanka Chopra Mother

मां के आगे नहीं चली प्रियंका की जिद्द

प्रियंका चोपड़ा के मां बनने के बाद से उनके सभी फैंस को उनकी बेटी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब तक प्रियंका ने अपने बेटी की झलक में ही दिखाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने शादी से पहले मां बनने की ख्वाहिश का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था, जहां उन्होंने बताया था कि वह बिना शादी किए बच्चा चाहती थी। जब उन्होंने अपनी यह इच्छा अपनी मां को बताई कि वह एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं, तब उनकी मां ने उन पर काफी ज्यादा गुस्सा किया। उनकी मां ने उन्हें काफी ज्यादा समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन फिर भी वह अपनी बात पर अड़ी रही। धीरे-धीरे समय के साथ उनकी यह जिद्द खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया।