अब इस लड़की के साथ रोमांस करते नजर आए यूज़वेंद्र चहल

इस समय जहां सारा देश कोरोना के  महामारी से अपने घर में दुबका हुआ है उस समय भी भारतीय टीम  के लेग स्पिनर है यूज़वेंद्र चहल शांत नहीं बैठे हैं।

whatsapp-group

यूज़वेंद्र चहल टिक टॉक पर एक लड़की के साथ रोमांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट की है।कोरोना वायरस के कारण अभी सारे क्रिकेट मैच स्थगित है इसलिए युजवेंद्र चहल इस बोरियत को दूर करने के लिए टिक टॉक पर यह वीडियो बना कर अपना मन बहला रहे हैं।

इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ साथ चलते नजर आए हैं कुछ देर के बाद वह  झुक कर अपने जूते का फीता बांधते हैं। इस दौरान लड़की उनके पीछे छिप जाती है।

जूता बांधने के बाद खड़े होने पर जब लड़की सामने नहीं होती तो चहल लड़की को अगल-बगल ढूंढने लगते हैं और लड़की उनके पीछे पीछे छुपते रहती है।

whatsapp

जब चहल लड़की को ढूंढ लेते हैं तो प्यार भरी अंदाज में उस पर मुक्का उठाते हैं और डराने क्या एक्टिंग करते हैं। इसके बाद लड़की प्यार से उनका गाल खींचती है और प्यार करते हुए चली जाती है।

बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम सिंगर रमित संधू है जो ब्रिटेन की मॉडल और सिंगर है इससे पहले भी चाहल ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह दो लड़कियों के साथ नाचते हुए नजर आए थे परंतु उनका डांस करने का अंदाज मजाकिया था।

यजुवेंद्र चहल स्वभाव से बिल्कुल चंचल और मजाकिया किस्म के हैं।वह साथी खिलाड़ियों से भी हमेशा मजाक करते रहते हैं और उनको परेशान करते रहते हैं।वे खाली शांत वाले व्यक्तियों में से नहीं है।