बिपाशा बासु हुई प्रेगनेंट ! ढीले-ढाले कपडें मे काफी हॉट दिखी अभिनेत्री

आने वाले 30 अप्रैल को बॉलीवुड में बंगाली ब्यूटी के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी को कुल 5 साल हो जाएंगे। शादी के 5 सालों के दौरान कई बार इस कपल के माता-पिता बनने की खबरें लोगों के सामने आई। लेकिन हर बार इस खबर को महज एक अफवाह ही बताया गया। वही अब एक बार फिर से बिपाशा बासु के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा है। इन खबरों को हवा उस वक़्त मिली जब बेंगाली ब्यूटी अपने साइज से ज्यादा बड़े और ढ़ीले कपड़े पहने स्पॉट की गईं।

whatsapp-group

Bipasha basu

डिनर डेट पर दिखें करण और बिपाशा :-

आपको बतादें कि हाल ही में बिपाशा बासु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था जहां ये कपल एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। हालांकि जैसे ही बिपाशा अपने कार से बाहर निकली तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गयें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने बेहद ढ़ीले कपड़े पहने हुए थे। जिस-जिसने भी एक्ट्रेस को इस अवतार में देखा, वो हर कोई चौंक गया था। हर किसी के मन में सिर्फ यही सवाल है कि क्या बिपाशा प्रेग्नेंट हैं और क्या उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए इतने ढीले कपड़े पहने थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

whatsapp

लोगों ने किए प्रेगनेंसी को लेकर कमेंट :-

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि जबसे बिपाशा और करण रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट किये गए हैं, तबसे एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर खबरें तेज हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बस इसी को लेकर कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कपल की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये प्रेग्नेंट हैं।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि कई महीनों से वो ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं। जिससे उनका बेबी बंप ना दिखे।’

Karan singh grover and bipasha basu

साल 2016 में की थी शादी :-

मालूम हो कि साल 2016 में 30 अप्रैल को बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने पूरे धूम धाम से एक दूसरे के साथ बंगाली रीति रिवाज में शादी की थी। अपनी शादी में बिपाशा ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था जबकि करण सफेद कलर की धोती के साथ उसी रंग की शेरवानी में नजर आए थे।