पहली बार मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, कहा – “यहां लोगों को गॉसिप करने में मज़ा आता है’

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। ‘की एंड का’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरने वेले अर्जुन अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अपनी उम्र से तकरीबन 12 साल बड़ी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे अर्जुन अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों के निशाने पर रहते हैं। वैसे तो एक्टर को कभी भी लोगों की राय से कोई फर्क नही पड़ा। लेकिन हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर खुल कर बात की।

whatsapp-group

Malaika arora and arjun kapoor

रिलेशनशिप को लेकर की खुलकर बात :-

पिछले चार सालों से मलाइका को डेट कर रहे अर्जुन ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘लोग राय देते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करना पसंद है। भारत में हमें गॉसिप करना पसंद है, हम सब महिलाओं की तरह पेश आते हैं। हम डिस्कस करना चाहते हैं कि किसी की शादी कब होगी? कौन साथ में अच्छा नहीं लगता। किसका रिश्ता कितना टिकेगा? कोई किसी को डेट कर रहा है तो उसने उसमें क्या देखा?उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। दोनों का रिश्ता नहीं टिकेगा।’

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां तक पर्सनल लाइफ की बात है, कयासों के बजाए कई बार आप ये महसूस करते हो आप जितना लोगों को कयासों का मौका देते हो और उन्हें कुछ भी लिखने या कहने की आज़ादी देते हो, इससे रिलेशनशिप और एक-दूसरे के प्रति फीलिंग्स को लोग और ज्यादा नींचा दिखाने की कोशिश करने लग जाते हैं।’

whatsapp

Malaika arora and arjun kapoor

तलाक के बाद मलाइका ने कबूला था अपना रिश्ता :-

मालूम हो कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ‘खान परिवार’ की बहू थीं। उन्होंने साल 1998 में बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता व एक्टर अरबाज खान (Arbaz Khan) से शादी की थी। भले ही दोनों की ये शादी लव मैरिज थी मगर साल 2017 में दोनों ने अपनी ये 19 साल पुरानी शादी को तोड़कर एक दूसरे से तलाक ले लिया था। आपको बतादें कि शादीशुदा होने के दौरान ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने लगा था। जिसके बाद तलाक लेकर मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को कबुल किया और तबसे लेकर अबतक दोनों एक साथ है।