गंगुबाई के सफलता के बाद आलिया भट्ट की खुशी हुई दुगनी, इस दिन रणवीर संग कर रही शादी !

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लव अफेयर के चर्चे बीते कई सालों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में पिछले साल से दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस कपल के फैंस को भी दोनों की शादी (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Weeding Update) का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Marriage) के बंधन में बंधने वाले है। इतना ही नहीं कपूर परिवार में शादी (Kapoor Family) की तैयारियां शुरू कर दी है।

whatsapp-group

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया-रणबीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अप्रैल महीने में दोनों सात फेरे ले सकते हैं। इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों शोरों से चल रही है कि रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करने वाले हैं। बता दे कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर भी देखा गया था। इतना ही नहीं मनीष मल्होत्रा को भी उनके घर जाते हुए सपोर्ट किया गया था।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt

whatsapp

ऐसे में यह माना जा रहा है कि कपूर परिवार बहू को घर लाने की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुड़ गया है। बता दे इससे पहले यह खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी एक बार फिर टल गई है और दोनों इस साल अक्टूबर महीने में शादी कर सकते हैं, लेकिन वही एक बार फिर अक्टूबर के बजाय अप्रैल में शादी की खबरें तूल पकड़ रही हैं।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt

बात दोनं के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नई अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है। हाल फिलहाल दोनों बनारस में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।