कप्तान कोहली के बाद रोहित शर्मा भी मदद के लिए आए सामने दान की इतनी रकम

देश भर में करोना से लड़ने के लिए लोग PM CARE में पैसे दान कर रहे हैं। इसी सिलसिले में कल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री केयर में दान किया था उन्होंने लगभग ₹3 करोड़ रुपए की मदद की थी।

whatsapp-group

अब भारतीय टीम के खिलाड़ी और उप कप्तान रोहित शर्मा भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आज कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए ₹80 लाख रुपए दान देने का ऐलान किया है।

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने आज ट्वीट करके बताया कि मैं देश के इस महामारी से लड़ने के लिए कुछ योगदान कर रहा हूं। हमें अपने देश को फिर से वापस पटरी पर लाना ही होगा। इसकी जिम्मेवारी हम सब के लोगों पर ही है।मैं अपना कुछ योगदान दे रहा हूं।  

रोहित शर्मा ने PM CARE फंड में ₹45 लाख रुपए  दिए हैं जबकि उन्होंने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में भी ₹25 लाख दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 5-5 लाख दो संस्थाओं कोइस लोगों की सेवा करने के लिए दिए हैं।

whatsapp

रोहित शर्मा से पहले कई क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री care में अपनी भागीदारी दे चुके हैं।इनमें से सुरेश रैना 51 लाख, सचिन तेंदुलकर 50 लाख, सानिया मिर्जा सवा करोड़, मिताली राज ने 10लाख ,पूनम यादव आदि खिलाड़ियों ने योगदान दिया है।

भारत के लोगों के कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी पीछे नहीं है उन्होंने भी ₹51 करोड़  की धनराशि प्रधानमंत्री केयर फंड में दिया है।

रोहित शर्मा अभी अपनी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से फिलहाल  दूर है। न्यूजीलैंड के 20 मैच के दौरान ही उन्हें यह समस्या आ गई थी। जिसके चलते इनको वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था। इनके अनुपस्थिति में टीम इंडिया की करारी हार हुई थी।