आप सभी को 90 के दशक का सबसे बड़ा सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) तो याद ही होगा। याद हो भी क्यों ना शक्तिमान ने अपने सुपर पावर और शक्तियों से हर किसी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। वही अब एक बार फिर से शक्तिमान का ये किरदार लोगों के बीच लौट कर आ रहा है और कुछ समय पहले इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। टीजर के सामने आने के बाद अब फैंस को इंतजार है तो बस इसके ट्रेलर का।
हालांकि इन सब के बीच लोगों को जिस बारे में जानने की सबसे ज्यादा उत्सुकता है वो ये है कि आखिर इस बार शक्तिमान का किरदार कौन सा कलाकार निभाएगा। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी दे ही देते हैं कि मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के बाद शक्तिमान का ये पावरफुल किरदार कौन-सा एक्टर निभाने वाला है।
नकुल मेहता निभाएंगे शक्तिमान का किरदार :-

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बेहद तेजी से वायरल होती नजर आ रही है जिसमे टीवी के शक्तिमान यानी कि मुकेश खन्ना टेलीविजन के चर्चित एक्टरों में से एक नकुल मेहता (Nakul Mehta) के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर लोगों के सामने आई है तबसे ये कयास लगाया जा रहा है कि नकुल मेहता ही शक्तिमान की भूमिका में नजर आने वाले (Nakul Mehta will be the next Shaktiman) हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नकुल मेहता को टीवी की दुनिया का ऋतिक रोशन कहा जाता है। वही शक्तिमान के करैक्टर पर अब फ़िल्म बनने की तैयारी पूरी तरह से शुरू हो चुकी है। खबरों की माने तो इस फ़िल्म को कुल तीन भाग में बनाया जाना है और इसे सोनी पिक्चर्स लेकर आ रहा है।
टीजर को देख लोगों के बीच बढ़ी उत्सुकता:-

कुछ दिनों पहले ही इस फ़िल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जिसे देख लोगों के बीच काफी उत्सुकता नजर आई। टीजर में देखने को मिला की मुंबई पर शैतान का साया पड़ रहा है। इतना ही नहीं टीजर में ग्राफिक्स से एनिमेटेड शक्तिमान (Shaktimaan) का ड्रेस और गंगाधर का चश्मा भी देखने को मिला। इसके अलावा बात करें नकुल मेहता की तो आपको बतादें कि वह टीवी जगत के एक जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक ‘इश्कबाज’ से मिली थी। वही इन दिनों वह सोनी टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ नजर आ रहे हैं।


