कर्नल की पत्नी बनीं Mrs. India Universe 2022, 42 साल श्वेता जोशी है दो बच्चों की मां

एक शादीशुदा महिला को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनकी जिंदगी में परिवार-बच्चे ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। वहीं अगर महिला वर्किंग हो तो घर और ऑफिस के ईर्द-गिर्द ही उनकी पूरी जिंदगी खत्म हो जाती है, लेकिन लोगों की ऐसी सोच से परे दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं जो शादी के बाद ही अपने सपनों को साकार कर दिखाती है। ऐसे में एक आज हम बात कर रहे हैं अमृतसर की रहने वाली एक महिला की, जिन्होंने अपनी शादी के 22 साल बाद अपने सपने को साकार किया और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 (Mrs. India Universe 2022) का खिताब अपने नाम करते हुए लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया।

whatsapp-group

Mrs. India Universe 2022 Shveta Joshi Dahda

श्वेता जोशी बनी मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022

मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 (Mrs. India Universe 2022 winner) का खिताब अपने नाम करने वाली महिला का नाम श्वेता जोशी (Mrs. India Universe 2022 Shveta Joshi Dahda) है। इनकी खूबसूरती का अंदाजा आप इन तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं कि 42 साल की उम्र में भी कितनी परफेक्ट फिट है। 42 साल की श्वेता जोशी ने अपनी शादी के 22 साल बाद अपने सपने को साकार किया है। अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने काफी लंबा स्ट्रगल भी किया और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2005 का खिताब अपने नाम किया।

Mrs. India Universe 2022 Shveta Joshi Dahda

whatsapp

दो बच्चों की मां है मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022

श्वेता का कहना है कि उन्हें बचपन से ही फैशन जगत की तरह खासा लगाव था। वह हमेशा से फैशन वर्ल्ड को बतौर करियर चुना चाहती थी। आज खिताब जीतकर फाइनली उनका सपना पूरा हुआ है। बता दे श्वेता जोशी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी 19 साल की है और बेटा 15 साल का है।

Mrs. India Universe 2022 Shveta Joshi Dahda

बता दे श्वेता जोशी के पति रमन ढाडा एक कर्नल है। मौजूदा समय में उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। श्वेता का कहना है कि उनके पति ने उनके सफर में उनका पूरा साथ दिया है और वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।

Mrs. India Universe 2022 Shveta Joshi Dahda

श्वेता ने बताया कि वह शादी के बाद भी कई आर्मी इवेंट में हिस्सा लेती रही है, लेकिन यह पहला कंपटीशन था जिसमें पहली बार में उन्होंने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता है। वह अपनी इस कामयाबी पर बहुत खुश हैं।