Pandit Keshari Nath Tripathi: पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pandit Keshari Nath Tripathi Death: यूपी के पूर्व विधानसभा स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद 8 जनवरी यानी आज सुबह 5:00 उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे केशरी नाथ त्रिपाठी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज घर में ही चल रहा था। केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

whatsapp-group

Pandit Keshari Nath Tripathi

कौन थे केशरी नाथ त्रिपाठी

केशरी नाथ त्रिपाठी राजनीति की दुनिया का एक अनमोल पन्ना रह चुके हैं। उन्होंने 3 बार विधानसभा अध्यक्ष का पदभार भी संभाला है। बता दें 10 नवंबर 1934 को जन्में केशरी नाथ त्रिपाठी के पिता की 7 संताने थी, जिनमें चार बेटियां और तीन बेटे थे। केशरी नाथ त्रिपाठी सबसे छोटे थे। उनकी रूचि हमेशा से ही राजनीति में आने और लोगों के लिए कुछ करने की थी। यही वजह रही कि उन्होंने राजनीति का रुख किया और एक के बाद एक कई पदभार संभाले।

केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला और 4 जनवरी में उनकी तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से ही उनका इलाज घर पर चल रहा था और तबीयत में सुधार होने पर केशरी नाथ त्रिपाठी को आज लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था, लेकिन सुबह ही उन्हें हार्टअटैक आने और साथ ही सांस लेने में समस्या होने लगी, जिसके बाद आज सुबह तड़के उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे कि आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

whatsapp

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए हमेशा याद किया जाएगा. वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे. उन्होंने यूपी में बीजेपी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की. उनके निधन से आहत हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.।