क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर इस अंदाज में दिखाई अपनी बड़ी सी अंगूठी

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी और फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते कुछ दिनों से सोनाक्षी सिंहा के शादी (Sonakshi Sinha Wedding) के चर्चे खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं इस बीच अब सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया (Sonakshi Sinha Instagram) पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर (Sonakshi SinhaNew Photos Viral) कर सभी को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा के हाथ (Sonakshi Sinha Engagement) में एक बड़ी सी अंगूठी नजर आ रही है, जिसे लेकर नेटीजंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

whatsapp-group

Sonakshi Sinha

क्या सोनाक्षी ने कर ली सगाई

सोनाक्षी सिन्हा ने इन नई तस्वीरों को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने यह जानकारी दी है, कि यह दिन उनके लिए बहुत बड़ा है। ऐसे में जिस अंदाज में वह अपने हाथ में अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है, इससे यह साफ है कि उन्होंने सगाई कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा इन तस्वीरों में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही है, जोकि बेहद खूबसूरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

whatsapp

इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा एक शख्स के साथ नजर आ रही है। हालांकि उस शख्स का चेहरा तस्वीरों में नजर नहीं आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। इसमें सलमान खान, सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा और इकबाल जहीर का नाम शामिल है। हालांकि एक्ट्रेस ने किससे सगाई की है, इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है।

Sonakshi Sinha

बात सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें इन दिनों सोनाक्षी अपनी अपकमिंग फिल्म डबल एक्सेल के शूट को लेकर बहुत बिजी है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ लीड रोल में जहीर इकबाल नजर आने वाले हैं। बता दे जहीर इकबाल वही एक्टर है जिनका नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले जहीर इकबाल नोटबुक फिल्म में नजर आ चुके हैं