नंगे बदन राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल बच्चे की फोटो वायरल, कौन है ये बच्चा?

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें हर दिन खबरों के गलियारों में सुर्खियां बटोरती हैं। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में अब तक कई पार्टियों के नेताओं से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हो चुके हैं। वही इस कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में से टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा हो चुकी है कि- क्या राहुल गांधी को सर्दी नहीं लगती… राहुल गांधी की पदयात्रा की हर दिन नई-नई तस्वीरें सामने आती हैं।

whatsapp-group

वही अब एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें 5 साल का अभिमन्यु राहुल गांधी  Year Old Abhimanyu With Rahul Gandhi) की हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ इस अंदाज में शामिल हुआ है कि उसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है।

कौन है राहुल गांधी के साथ नजर आए आइए 5 साल का बच्चा

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा का 5 साल का अभिमन्यु चंद्रशेखर आजाद के लुक में शामिल हुआ है, जिसकी तस्वीर कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने ट्वीट की है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कैसे रूके कदम, जब साथ हो ‘आजाद’ से एक मासूम के कदमों का… भारत जोड़ो यात्रा मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी है’। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार 6 जनवरी को हरियाणा पहुंची थी। इसी दौरान 5 साल के अभिमन्यु राहुल गांधी की इस यात्रा में नंगे बदन जनेऊ धारण कर शामिल हुआ था।

whatsapp

बता दे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय कर गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले से होकर गुजरी थी। बात भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ की करें तो बता दें कि 7 सितंबर को यह यात्रा राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की थी, जो 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

मलिकार्जुन खरगे ने साधा था पीएम मोदी पर निशाना

बता दे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा के पानीपत में पहुंची तो यहां कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पानीपत में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। मलिकार्जुन खरगे ने कहा- राम मंदिर निर्माण का काम अगले साल 1 जनवरी तक पूरा होने की गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा की है। क्या शाह राम मंदिर के पुजारी है, जो वह इस तरह की घोषणा कर रहे हैं।