Makar Sankranti 2023: 14 या 15 मकर संक्रांति कब है ? जाने शुभ मुहुर्त, मकर संक्रांति पुजा विधि

Makar Sankranti Kab Hai? मकर संक्रांति हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक ऐसा त्यौहार है, जो देश के लगभग हर हिस्से में मनाया जाता है। मकर सक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में एक अलग ही महत्व रखता है। इस त्यौहार को हर राज्य में अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में आइए हम आपको मकर सक्रांति के त्योहार से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

whatsapp-group

क्या है मकर सक्रांति का त्यौहार

मकर सक्रांति का त्यौहार देश के हर राज्य में एक अलग ही महत्व रखता है। मकर सक्रांति की धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन गंगा स्नान कर किसी गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को खिचड़ी का दान करना आपके कष्टों का निवारण करता है। इसके साथ ही मकर सक्रांति की पूजा करने से आपको ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आपके मन में इस साल भी मकर सक्रांति की तारीख को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मकर सक्रांति कब (Makar Sankranti Kab Hai) है, 14 तारीख को या 15 तारीख को…? आइए हम आपको मकर सक्रांति की सही तारीख (Makar Sankranti Date) से लेकर शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Mahurat) तक सब कुछ बताते हैं।

Makar Sankranti Kab Hai

इस साल कब मनाई जाएगी मकर सक्रांति

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस साल हर साल की तरह मकर सक्रांति की तारीख को लेकर लोगों के दिमाग में कंफ्यूजन है, तो बता दें कि इस साल मकर सक्रांति 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी को पड़ रही है। हिंदू पंचांग में सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात को 8:21 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा और उदय के समय 15 जनवरी तक रहेगा। ऐसे में इस साल 15 जनवरी 2020 को खिचड़ी बनाई जाएगी।

whatsapp

क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्योहार

बात मकर सक्रांति के त्यौहार के मनाए जाने की करें तो बता दें कि मकर सक्रांति का त्यौहार नए साल का सबसे पहला त्यौहार होता है। इसे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं। उस समय शनि मकर राशि का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। ऐसे में पिता सूर्य और पुत्र शनि के बीच आपसी मतभेद को दूर करने के लिए इस दिन वह शनि की राशि से निकलकर मकर की राशि में प्रवेश करने से मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति की महत्वता को लेकर कहा जाता है कि इस दिन स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति मकर सक्रांति के दिन गंगा स्नान करके किसी जरूरतमंद को खिचड़ी का दान करता है, उसके सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए मकर सक्रांति के दिन सभी मनुष्यों को गंगा स्नान एवं दान जरूर करना चाहिए।

Makar Sankranti Kab Hai

मकर सक्रांति के दिन क्या करना चाहिए

साल का पहला बड़ा पर्व मकर सक्रांति माना जाता है। मकर सक्रांति के दिन गंगा स्नान के बाद काली उड़द, चावल और हरी मूंग से बनी हुई खिचड़ी का दान करना चाहिए। हिंदू मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े आपके सभी दोष खत्म हो जाते हैं।

क्या है मकर सक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त

बता दे इस साल मकर सक्रांति 15 जनवरी यानी रविवार के दिन पड़ रही है। मकर सक्रांति का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2023 की सुबह 8:57 पर रहेगा, जबकि इसका पुण्य काल सुबह 7:15 से शाम 5:46 तक रहेगा। बता दे मकर सक्रांति का महापुण्य काल सुबह 7:15 पर शुरू होगा और रात को 9:00 बजे खत्म होगा।