मैच के बीच में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी लोगों के बीच काफी मशहूर है। दोनों इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों की लिस्ट में गिने जाते हैं। विराट और अनुष्का कभी भी अपने फैंस को इम्प्रेस करने का एक मौका नही छोड़ते और लोग भी ‘विरुष्का’ पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं। वही अभी हाल ही में विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमे विराट के शानदार कैच के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन दिख रहा है।

whatsapp-group

Anushka sharma and virat kohli

विराट कोहली ने लुटाया अनुष्का पर प्यार :-

जी हां,दरअसल ये तस्वीरें 16 अप्रैल 2022 को हुए आईपीएल मैच के दौरान की है जिसमे एक बार फिर से विराट कोहली ने अपनी वाइफ के प्रति अपने प्यार से फैंस का दिल जीत लिया है। बतादें कि दिल्ली कैपिटल्स’ और ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ के बीच मैच के दौरान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद विराट ने अनुष्का शर्मा को देखकर हाथ हिलाया और किस किया। वही अनुष्का भी विराट की ओर से ऐसा प्यार देखकर खुश हो गई और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Anushka sharma

whatsapp

लोगों ने शेयर की तस्वीर :-

बस फिर क्या था, स्टैंड से अनुष्का की तस्वीरें देखते ही देखते कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसे देख फैंस भी ‘विरुष्का’ के इस क्यूट मोमेंट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर दोनों के बीच के बांड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ जहां एक यूजर ने अनुष्का और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “भईया-भाभी की मस्ती”। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा है, ”मैच का बेस्ट मोमेंट”। इतना ही नही एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बेस्ट फोटो”।

Anushka sharma

जल्द फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा :-

वैसे मालूम हो कि काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में विराट और अनुष्का ने अपने परिवारवालों और दोस्तों के बीच एक दूसरे के संग शादी की थी। इटली में होने वाली ये शादी बेहद ग्रैंड थी। वही शादी के करीब 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को इस कपल ने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। इसके अलावा बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की जिंदगी पर आधारित है। आपको बतादें कि लगभग 3 साल तक बड़े पर्दे से दूर रहीं अनुष्का इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।