जम्मू कश्मीर मे सुरक्षा बलो की बड़ी कामयाबी,किया 9 आतंकी को ढेर

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 आतंकवादियों को पिछले 24 घंटों में मार गिराया है. भारतीय सेना को कुछ आतंकवादियों के समूह को घुसने की जानकारी मिली थी इस दौरान भारतीय सेना ने सर्च अभियान चलाया था जिसमें पिछले 24 घंटों में 9 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।वहीं भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है।

whatsapp-group

घुसपैठ की मिली थी जानकारी

रविवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने सर्च अभियान चलाया है जिसमें एक मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना का यह सर्च अभियान बुधवार से ही जारी है। एक अन्य मुठभेड़ में भी भारतीय सेना ने चार अन्य आतंकवादियों को मार गिराया था। इस तरह भारतीय सेना ने कुल 1 दिन में 9 आतंकवादी मार गिराए है।भारतीय सेना के लिए यह एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

खोज कर किया काम तमाम

सूत्रों से पता चला था की भारतीय क्षेत्र में कुछ आतंकवादी घुसपैठ कर रहे हैं।इसके बाद भारतीय सेना के 8 जाट रेजिमेंट ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। जिसके चलते रविवार को इन आतंकवादियों को मार गिराया गया।इस अभियान में भारतीय सेना को भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हत्यार बरामद हुए हैं।

बुधवार से जारी था सर्च अभियान

बता दें कि इससे पहले भी सेना के जवान ने 4 अप्रैल को दक्षिणी कश्मीर में घुस रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया था। ये आतंकवादी एक नागरिक के हत्या में भी शामिल था। इन आतंकवादियों को केरन सेक्टर में सेना ने घेर लिया और उसे मार गिराया।

whatsapp

एक जवान भी हुए शहीद

इस पूरी कार्रवाई में 1 जवान भी शहीद हो गए और 2 जवान जो कि गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को भारी बर्फबारी के बाबजूद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है