Viral Video: लड़की को लड़के ने फ्लाइट में किया प्रपोज, मौजूद दूसरे सवारी बोले- Love is in the Air

Couple Proposal Viral Video : सोशल मीडिया पर आज एयर इंडिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह बात अलग है कि एयर इंडिया बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने पेशाब कर दिया था, जिसके बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, लेकिन अब जो खबर एयर इंडिया से जुड़ी सामने आई है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अपनी मंगेतर को हवा के बीच में सरप्राइज देता और प्रपोज करता नजर आ रहा है। क्यूट है ना… यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।

whatsapp-group

हवा में प्यार का इजहार

एयर इंडिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर रमेश कोटनाना नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को लिंक्डइन पर शेयर किया है। 51 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में एक शख्स को एयर इंडिया की फ्लाइट के गलियारे में अपनी मंगेतर की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उसने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ है और उसे देखकर उनकी मंगेतर काफी खुश और हैरान नजर आ रही है। इसके बाद वह काफी रोमांटिक अंदाज में उन्हें सरप्राइज देते भी दिखाई देते हैं।

इस वीडियो में महिला अपनी खिड़की वाली सीट से उठकर अपने मंगेतर की ओर जाती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वह शख्स एक घुटने पर बैठ जाता है और एक अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज करने लगता है। इसके बाद जैसे ही वह उन्हें प्रपोज करता है, दोनों गले मिलते हैं। वहीं इस फ्लाइट में मौजूद दूसरे सभी यात्री जोर की ताली बजाने लगते हैं और लव इन द एयर की आवाज गूंजने लगती है।

whatsapp

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में काफी मजेदार लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा- शादी का प्रपोजल स्वर्ग में बनाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने भी लव इन द एयर का हैशटैग यूज़ किया है और साथ ही एयर इंडिया को भी अपने इस पोस्ट में टाइप किया है।