Vladimir Putin को मार सकता है उनका अपना परिवार! बेटियां उठा सकती हैं ये खौफनाक कदम

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) के दुश्मनों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं एक्सपोर्ट्स का तो यह भी कहना है कि व्लादिमीर पुतिन अपनों को ही अपना बड़ा दुश्मन (Vladimir Putin Enemy) बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के टॉप अधिकारी पुतिन को पद से हटाने की कवायद में जुट गए हैं। इस बीच एक्सपर्ट ने भी यह आशंका जताई है कि पुतिन की बेटियां (Vladimir Putin Daughter) ही उनकी हत्या कर सकती है।

whatsapp-group

Vladimir Putin

पुतिन का परिवार ही कर सकता है उनकी हत्या- एक्सपर्ट

इस मामले पर डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट डॉक्टर लियोनिद पेत्रोव (Dr Leonid Petrov) का इस मामले पर कहना है कि व्लादिमीर पुतिन ने जो कुछ भी किया है उसके लिए उनकी हत्या भी हो सकती है। यदि कोई पुतिन की हत्या करेगा, तो वह उनका कोई करीबी व्यक्ति ही होगा। यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका सहित तमाम देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। पिछले करीब 1 महीने में दोनों देशों के बीच चल रही जंग का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है।

Vladimir Putin

whatsapp

हो सकती है रूस के राष्ट्रपति की हत्या- एक्सपर्स

मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान लियोनिद पेत्रोव (Dr Leonid Petrov) ने कहा कि पुतिन की हत्या की संभावना अब बढ़ती जा रही है। मेरा मानना है कि अगर उनकी कोई हत्या का प्रयास करता है, तो वह जरूर एक महिला द्वारा होगा। इतना ही नहीं ये भी हो सकता है कि ऐसा उनका अपने परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जाए। हत्या करने वाला व्यक्ति उनकी पूर्व पत्नी, उनकी बेटी या ऐसा कोई भी उनका करीबी ही हो सकता है, जो उन्हें अच्छे से जानता हो।

Vladimir Putin's Family

व्लादिमीर पुतिन के परिवार में कौन है

यह बात सभी जानते हैं कि व्लादिमीर पुतिन अपनी निजी जिंदगी को काफी रहस्यमई बना कर रखते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी कभी भी मीडिया, सोशल मीडिया या किसी इंटरव्यू के दौरान भी कभी साझा नहीं करते। बात व्लादिमीर पुतिन के परिवार की करें तो बता दें उनकी पहली पत्नी का नाम ल्यूडमिला पुतिना है। शादी के 30 साल बाद 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया था। पुतिन और ल्यूडमिला की दो बेटियां हैं।

Vladimir Putin Daughter

पुतिन की बड़ी बेटी 36 साल की है, जिनका नाम मारिया फासेन (Maria Faassen) है। पुतिन की दूसरी बेटी 35 साल की है, उनका नाम कतेरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova) है। इसके अलावा पुतिन की एक रहस्यमई बेटी भी है, जो 18 साल की है जिनका नाम रोजावा है। हालांकि पुतिन ने उसे कभी अपनी बेटी स्वीकार नहीं किया है।

Vladimir Putin

ये है पुतिन की सुरक्षा का घेरा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने वालों की लिस्ट काफी लंबी होती जा रही है। शक के दायरे में कई लोगों का नाम है, लेकिन उनकी हत्या करना इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि व्लादिमीर पुतिन का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत है। अपनी सुरक्षा को लेकर पुतिन हमेशा ही अलर्ट रहते हैं। पुतिन 24 घंटे सातों दिन ट्रेंडी बॉडीगार्ड्स के घेरे में रहते हैं। इसके अलावा उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों का भी एक मजबूत घेरा उनके इर्द-गिर्द हमेशा बना रहता है।