Vivek Ramaswamy: कौन हैं विवेक रामास्वामी, अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव में आजमानें जा रहे किस्मत

Who is Vivek Ramaswamy: इन दिनो विवेक रामास्वामी का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दे विवेक रामास्वामी निक्की हेली के बाद भारतीय अमेरिकी मूल के दूसरे ऐसे शख्स है, जो राष्ट्रपति की चुनावी (America President Election) दौड़ में शामिल हुए हैं। विवेक रामास्वामी ने खुद फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू (Vivek Ramaswamy Interview) के दौरान अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया (Vivek Ramaswamy Twitter) से लेकर खबरों के गलियारों तक हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर विवेक रामास्वामी कौन है…? क्या करते हैं… और क्या वह अमेरिका के राष्ट्रपति पदभार को संभालने का हुनर रखते हैं? ऐसे में आइए हम आपको विवेक रामास्वामी की जर्नी के बारे में बताते हैं।

whatsapp-group

Vivek Ramaswamy

कौन है विवेक रामास्वामी?

अमेरिका में अगले साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और एक बड़े बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी भी शामिल होने वाले हैं। निक्की हेली के बाद प्रेसिडेंट की दौड़ में शामिल होने वाले विवेक रामास्वामी भारतीय अमेरिकी मूल के दूसरे नागरिक होंगे। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा खुद की है। उम्मीदवारी के ऐलान के साथ ही रामास्वामी ने फंड जुटाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके उन्हें फंड देने की अपील की है।

विवेक रामास्वामी अमेरिका में हेल्थ केयर और टैक्स सेक्टर में एक बिजनेसमैन के तौर पर काम करते हैं। इसके अलावा विवेक रामास्वामी लेखन के क्षेत्र में भी रुचि रखते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विवेक के वीडियो में बताया गया है कि हाल ही में उन्होंने एक सपना देखा है, जिसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू के दौरान कर दी है।

whatsapp

Vivek Ramaswamy

केरल से अमेरिका जाकर बसा था परिवार

विवेक रामास्वामी 33 साल के हैं और केरल के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता केरल से जाकर अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त 1985 को अमेरिका के सिनसिनाटी में हुआ था। उनका बचपन ओहियो में गुजरा है। उन्होंने अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में काम किया है। विवेक रामास्वामी का दावा है कि अमेरिका में और प्रवासियों के बीच उनकी पकड़ बहुत अच्छी है। बात उनकी राजनीतिक पार्टी की करें तो बता दें कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए पार्टी ज्वाइन की थी।

Vivek Ramaswamy

एक किताब लिख चुके है विवेक रामास्वामी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवेक रामास्वामी एक किताब भी लिख चुके हैं। बता दें उन्होंने अमेरिका के कॉरपोरेटर्स में सामाजिक न्याय और परेशानियों पर आधारित एक किताब लिखी है। उनका कहना है कि अमेरिका को नस्ल के रंगों के बजाय मेरिट पर ध्यान देना चाहिए। उनकी उम्मीदवारी अगली पीढ़ी के लिए सपनों का आधार बनेगी। ऐसे में वह अपने आप को एक प्रबल दावेदार मानते हैं। अब उनकी यह दावेदारी कितनी दमदार साबित होती है, यह तो अमेरिका के अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही पता चलेगा।